बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से खुद की पहचान रखने वाली बेहद खूबसूरत और जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज देश-विदेश में मौजूद अपने लाखों फैंस के बीच एक ग्लोबल स्टार के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं, जिस वजह से आज प्रियंका चोपड़ा ने ना केवल बेशुमार दौलत और शोहरत हासिल की है बल्कि इसके साथ-साथ आज उनका नाम इंडस्ट्री के कुछ ऐसी अभिनेत्रियों में भी शामिल है, जो अक्सर किसी न किसी वजह से मीडिया और लाइमलाइट में भी बनी रहती है|

आज प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें-वीडियोस ही नहीं बल्कि अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स को भी शेयर करते हुए देखा जाता है, जिस वजह से आज उनकी किसी भी पोस्ट को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड रहते हैं और उनका काफी बेसब्री से इंतजार भी करते हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनकी वजह से एक्ट्रेस सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अपने फैंस के बीच एक ट्रेंडिंग टॉपिक बन चुकी हैं…

सबसे पहले अगर इन तस्वीरों की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा ने इन्हें खुद अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए शेयर किया है और उसके साथ साथ उन्होंने अपनी इसी पोस्ट में कुछ वीडियोस भी शेयर की है| इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें और वीडियो शेयर की है, उनमें वह दुबई में अपनी कुछ फ्रेंड्स के साथ वीकेंड इंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं|

अपने शेयर की गई इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा बेहद शानदार अंदाज में दुबई में वीकेंड इंजॉय करते हुए नजर आ रही है, और वहां से एक्ट्रेस ने अपनी जो तस्वीरें शेयर की है, उनमें न केवल वह दिखने में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं बल्कि इसके साथ-साथ कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने बेहद हसीन और दिलकश अंदाज से भी अपने चाहने वालों की धड़कनें बढ़ा रही हैं|

अपनी शेयर की गई सबसे पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा एक येलो कलर की ड्रेस पहने हुए बोट पर आराम फरमाते हुए नजर आ रहे हैं| वही अगली तस्वीर में उन्हें एक वाइट कलर की आउटफिट पहने हुए बेहद हॉट और स्टाइलिश अंदाज में अपने हाथों में ड्रिंक लिए देखा जा सकता है| एक और तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा सनसेट इंजॉय करती हुई नजर आ रही है|

इसके बाद एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा एक वाल के पास पोज़ देती हुई नजर आ रही है और इसके बाद उन्हें अगली तस्वीर में अपने हाथों पर एक चिड़िया को बैठे हुए देखा जा सकता है| आखिरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी एक फ्रेंड के साथ बोट पर बैठी हुई पोज़ देती हुई नजर आ रही है|

ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीरें उनके फैंस के बीच ना केवल काफी जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है बल्कि इसके साथ-साथ फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हुए और अपनी प्रतिक्रियाए देते हुए एक्ट्रेस के शानदार लुक्स की ढेरों तारीफे करते हुए नजर आ रहे हैं|

By Anisha