बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज के समय में एक ग्लोबल स्टार बन चुकी है और ये  बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी और खूबसूरती का जलवा बिखेरने में कामयाब हुई है और आज के समय में प्रियंका चोपड़ा की गिनती इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस के लिस्ट में की जाती है |वही प्रियंका अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में छाई रहती है और हाल ही में प्रियंका की किताब  ‘अनफिनिश्ड’ लांच हुई थी और अपने इस किताब को लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में बनी हुई थी और इसी बीच प्रियंका के गृह प्रवेश की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है जो की इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रही है और इन तस्वीरों में प्रियंका बेहद ही खुबसूरत नजर अ रही है |

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधी थी और इनकी ये शादी साल की सबसे चर्चित और महंगी शादियों के लिस्ट में शामिल हो गयी थी और प्रियंका चोपड़ा की शादी और प्री वेडिंग फंक्शन की तमाम तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी और देसी गर्ल ने भले ही विदेश मुंडे से शादी रचाई है पर इनकी शादी की सभी रस्मे हिंदुस्तानी थी और  हिन्दू रीती रिवाज से प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी रचाई थी |

वही प्रियंका के मेहँदी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी और शादी के फेरों से लेकर जयमाला तक की तमाम तस्वीरे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और आज भी प्रियंका की शादी की तस्वीरे अक्सर ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती है |वही इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के गृह प्रवेश की कुछ अनदेखी तस्वीरे सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है और फैन्स प्रियंका की इस तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे है और उनपर जमकर प्यार लुटा रहे है |

सिर पर कलश रखकर प्रियंका चोपड़ा ने किया गृह प्रवेश…

प्रियंका चोपड़ा के गृह प्रवेश की वायरल हुई इन तस्वीरों में प्रियंका अपने सिर पर कलश रखती हुई नजर आ रही है ओत उनके पति निक जोनस हाथ में थाली पकड़े हुए उनके पीछे नजर आ रहे है और आपको बता दे ये जो तस्वीर वायरल हो रही है ये प्रियंका चोपड़ा के न्यूयॉर्क वाले घर के गृह प्रवेश की तस्वीरे है जिसमे प्रियंका विदेश में होकर भी भारतीय परम्परा निभाती हुई नजर आ रही है |

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरे देखने के बाद उनके फैन्स बेहद खुश है और आपको बता दे आज भले ही प्रियंका चोपड़ा विदेशी बहु बन चुकी है पर आज भी प्रियंका भारतीय परम्परा को भूली नहीं है और वो विदेश में रहकर भी भारत में मनाये जाने वाले हर फेस्टिवल को बड़े ही धूमधाम से मनाती है और ये देखकर प्रियंका के फैन्स भी बेहद खुश होते है |

वही बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो प्रियंका की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ हाल ही में रिलीज़ हुई है और इस फिल्म को प्रियंका के फैन्स बेहद कर रहे है और फिल्म में प्रियंका के एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी |

By Anisha