बॉलीवुड में ‘देसी गर्ल’ के नाम से जानी जाने वाली खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद पति निक जोनस के साथ भारत से बाहर रहती हैं और ऐसे में इन दिनों प्रियंका काफी दिनों से फिल्मों से भी दूर हैं|

और अब प्रियंका को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं के आने वाले वक्त में एक्ट्रेस न्यूयॉर्क के लोगों को भारतीय खानों का स्वाद चखाने के लिए वहां एक रेस्टोरेंट शुरू करने जा रही हैं| बता दे प्रियंका ने अपनी रेस्टोरेंट की शुरुआत एक हिंदू धर्म के भारतीय की तरह भगवान गणेश की पूजा के साथ की है|

हालांकि प्रियंका और निक जोनस इस मौके पर वहां मौजूद नहीं रहे| लेकिन पूजा में अपना योगदान देने में उन्होंने कोई कमी भी नहीं छोड़ी| बता दे इस रेस्टोरेंट्स से जुड़े तमाम लोगों ने इस गणपति पूजा में हिस्सा लिया यह पूजा एक महिला पंडित द्वारा संपन्न हुई जिसमें रुपयों के साथ-साथ चढ़ावे में डॉलर्स भी देखने को मिले| वही अगर इस पूजा की बात करें तो इसके कुछ तस्वीरें रेस्टोरेंट के पार्टनर मनीष गोयल ने साझा की|

इस पूजा के दौरान भगवान गणपति और महालक्ष्मी के आगे थाल में फूल, फल, नारियल और लड्डू समेत चढ़ावे में डॉलर्स भी देखने को मिले और पूरे विधि विधान के साथ यह पूजा संपन्न हुई| जिसमें वहां मौजूद तमाम लोगों ने हाथ जोड़े आशीर्वाद ग्रहण करते नजर आए|

तस्वीरें शेयर करते हुए मनीष गोयल ने लिखा के सोना में आज जब उन्होंने छोटी सी पूजा रखवाई| आगे उन्होंने कहा कि वह अपने पहले मेहमानों को बहुत जल्दी देखने वाले हैं| इसके आगे उन्होंने कहा प्रियंका और उनके लिए यह बेहद जरूरी था के रेस्टोरेंट के दरवाजे खोलने से पहले वह ये पूजा रखवाएं’| वहीँ पूजा में पहुंचे तमाम लोगों के बारे में बताते हुए मनीष गोयल ने कहा के सभी का पूजा में इस तरह इकट्ठा होना बेहद खास रहा और इस पूजा में शामिल होने लंदन और कैलिफोर्निया से लेकर भारत के लोग पहुंचे|

आगे उन्होंने बताया कि बीते साल 2019 के सितंबर महीने में उन्होंने निर्माण को शुरू करने से पहले भी एक बार पूजा रखवाई थी| और उनकी ऐसी प्लानिंग थी के साथ 2020 की गर्मियों तक उनका या रेस्टोरेंट तैयार हो जाएगा| लेकिन साल 2020 क्या लेकर आया या तो हम सभी ने देखा ही| आगे उन्होंने लिखा कि भगवान की कृपा और आशीर्वाद से ही उनका यह प्रोजेक्ट सही दिशा में चला और जिंदा रहा| जिसकी बदौलत आज SONA तैयार है इसीलिए इस पूजा के बाद अब वो इसे लोगों के लिए खोलने को तैयार हैं|

बता दे प्रियंका चोपड़ा ने खुद भी अपने इस रेस्टोरेंट की तस्वीरें फैंस संघ साझा की थी और इसके साथ साथ रेस्टोरेंट के शेफ और मेन्यु के बारे में भी जानकारी दी थी|  इसके साथ प्रियंका ने यह जानकारी भी दी थी के न्यूयॉर्क मैं बना उनका रेस्टोरेंट वहां के लोगों को भारतीय खाने का लुत्फ़ देने वाला है|इसके अलावा प्रियंका ने मनीष गोयल और डेविड डेविड को भी धन्यवाद दिया है और साथ ही लिखा है के उनकी सहायता नेतृत्व के बिना उनका सपना कभी पूरा नहीं हो पाता|

 

By Anisha