बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपने हुस्न और अदाकारी का जादू बिखेरने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाने के बाद विदेश में सेटल हो चुकी है लेकिन प्रियंका दिल से अभी भी देसी है और वह अपने इंडियन कल्चर को भूली नहीं है और यही वजह है कि सात समंदर पार विदेश में रहकर भी प्रियंका चोपड़ा हर इंडियन फेस्टिवल को बेहद ही धूमधाम से सेलिब्रेट करती है|

साथ में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास और उनके ससुराल वाले भी प्रियंका के साथ हर त्योहार धूमधाम से मनाते हैं|वही बीते 18 मार्च 2022 को रंगों का त्योहार होली पूरे देश भर में बेहद ही धूमधाम से मनाया गया और प्रियंका चोपड़ा ने भी विदेश में अपने परिवार के साथ जबरदस्त तरीके से होली सेलिब्रेशन किया है और इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार वालों ने होली पर जमकर हुड़दंग मचाया है जिसकी ढेरों तस्वीरें और वीडियोस भी प्रियंका ने अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है जोकि इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है|

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस वाले अपने घर में होली पार्टी का आयोजन किया था और इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास और उनके ससुराल वालों ने जमकर होली खेली और प्रियंका का पूरा परिवार होली के रंगों में सराबोर नजर आया|

होली सेलिब्रेशन के जश्न के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस पर जमकर प्यार बरसाया है और दोनों ने एक दूजे के साथ लिप लॉक भी किया| विदेश में होली का ऐसा जश्न देखकर प्रियंका चोपड़ा के इंडियन फैंस बेहद खुश हुए हैं और प्रियंका की देसी होली सेलिब्रेशन देखने के बाद बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स का यह कहना है कि,” होली हो तो ऐसी’|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने होली सेलिब्रेशन के कई वीडियो साझा किए हैं और प्रियंका के हाथ में बंदूक वाली पिचकारी भी नजर आ रही है| इसके अलावा उनके आसपास मौजूद लोग हवा में गुलाल उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं और प्रियंका चोपड़ा ने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा करते हुए यह कैप्शन लिखा है कि,” मेरा एक फेवर करिए, चलिए होली खेलते हैं माफ करना, खेल ली।’ उन्होंने हैशटैग लिखा है- #holihai

प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास प्रियंका को किस करते हुए अपने गालों से उनके गालों पर रंग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं| इस कपल के बीच की सिजलिंग केमिस्ट्री इनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रही है और हर कोई प्रियंका चोपड़ा की होली सेलिब्रेशन की इस जश्न की तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहा है|

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अभी कुछ समय पहले ही माता पिता बने हैं और सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा एक बेटी की मां बनी है| बता दे सोशल मीडिया के माध्यम से इस कपल ने अपने माता पिता बनने की जानकारी प्रशंसकों के साथ साझा की थी और वही इस साल की होली प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के लिए बेहद स्पेशल इस वजह से भी रही क्योंकि इस बार यह दोनों माता-पिता के रूप में अपनी बेटी के साथ पहली होली सेलिब्रेट किए हैं|

By Anisha