बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बने हैं और सरोगेसी के जरिए इस कपल की नन्ही परी का जन्म हुआ है| बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट साझा कर अपने सभी प्रशंसकों को अपने माता पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी हालांकि इन दोनों ने अपने इस पोस्ट में इस बात की जानकारी नहीं साझा की थी कि इनके घर बेटी हुई है या बेटा लेकिन प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर मीरा चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया था कि इस कपल के घर में बेटी का जन्म हुआ है | बता दे पेरेंट्स बनने के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपनी बेटी के परवरिश में बिजी हैं |

वही अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की नन्ही परी को लेकर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया है कि अभी तक निक और प्रियंका ने अपनी बेटी का नामकरण नहीं किया है |

दरअसल प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा की कॉस्मेटिक क्लीनिक को पूरे 14 साल हुए है |किसी खास मौके पर एक कार्यक्रम के दौरान मधु चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत की और जब मीडिया वालों ने प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा से उनकी नातिन के बारे में बात किया तब उन्होंने कहा कि,” नानी बनने की खुशी बहुत बड़ी होती है और इस वक्त में केवल स्माइल कर रही हूं ,मैं बेहद खुश हूं|

मधु चोपड़ा से जब उनकी नातिन के नाम के बारे में पूछा गया तब उन्होंने बताया कि,” अभी नहीं रखा गया है जब पंडित नाम निकालेंगे तभी नामकरण होगा और अभी कुछ भी नहीं”| मधु चोपड़ा के बयान से यह साफ हो गया है कि प्रियंका और निक जोनस ने अभी तक अपनी बेटी का नामकरण नहीं किया है|

पोस्ट कर दी थी जानकारी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी रचाई थी और शादी के 3 साल बाद इस कपल के घर में बच्चे की किलकारी गूंजी है और इन्होंने अपने घर में अपनी नन्ही परी का स्वागत किया है|माता-पिता बनने की खुशखबरी अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि,” हमें इस बात की पुष्टि करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं और हम इस विशेष समय में सम्मान पूर्वक आप सभी से निजता बनाए रखने की अपील करते हैं क्योंकि इस समय हम अपने परिवार पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं| बहुत-बहुत धन्यवाद”|

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की यह पोस्ट सामने आने के बाद उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठे और सभी ने इस कपल को पेरेंट्स बनने पर ढेरों शुभकामनाएं दी है|

बॉलीवुड में करेंगी वापसी

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा कुछ समय पहले ही रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘द मैट्रिक्स: रिसरेक्शन’ में नजर आई थी और अब प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है और वो फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘जी ले जरा ‘ में नजर आएंगी| इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी|

By Anisha