बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शामिल रहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी है, जिनकी कैरियर में बॉलीवुड के साथ-साथ आज हॉलीवुड के भी कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हो चुके हैं| ऐसे में प्रियंका चोपड़ा आज अपनी एक गजब की फैन फॉलोइंग बना चुके हैं, और इसी वजह से प्रियंका चोपड़ा किसी ना किसी वजह से अपने फैंस के बीच चर्चा का विषय भी बनी रहती हैं|

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो, एक्ट्रेस आज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और उन्हें अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोस शेयर करने के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट को भी सोशल मीडिया के जरिए ही फैंस के साथ शेयर करते हुए देखा जाता है|

ऐसे में अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिनकी वजह से अब एक बार फिर से एक्ट्रेस काफी खबरों और सुर्ख़ियों में छाई हुई है| दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी कई बेहद हॉट और खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके साथ उनके पति निक जोनस भी नजर आए हैं और कई तस्वीरों में प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में भी नजर आए हैं|

अपने काम को पूरा करने के बाद वक्त निकालकर प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने एक छोटा सा ब्रेक किया है, और वह इन दिनों एक दूसरे के साथ Turks and Caicos Islands पर वेकेशंस को इंजॉय करने पहुंचे हुए हैं चोपड़ा और अपने इसी वैकेशन की कुछ तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है|

इनमें कुछ तस्वीरों में जहां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए अभी खूबसूरत और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं, तो वही कुछ तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा काफी बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज में फ्लौंट करती हुई नजर आ रही है| एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा स्विमिंग करती हुई भी नजर आ रही हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इन तस्वीरों की बात करें तो, एक तस्वीर में जहां प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुए बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है, जिसमें निक जोनास उन्हें पीछे से हग करते हुए नजर आ रहे हैं| वही एक और तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा टॉप और डेनिम जैकेट पहने हुए बीच के किनारे निक जोनास को काफी क्यूट तरीके से किस करती हुई नजर आ रही है|

प्रियंका चोपड़ा की शेयर की गई ये तस्वीरें अब उनके फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं, और ऐसे में एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर उनके फैंस भी जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं| इसके साथ साथ प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनकी तस्वीरों में उनके जबरदस्त लुक्स की भी ढेरों तारीफें करते हुए नजर आ रहे हैं|

पर वहीं दूसरी तरफ कुछ सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका चोपड़ा से उनकी बेटी के बारे में सवाल करते हुए भी नजर आ रहे हैं क्योंकि इनमें किसी भी तस्वीर में उनकी बेटी नजर नहीं आई है| और ऐसे में फैंस उनसे इस तरह के सवाल करते हुए भी नजर आ रहे हैं कि क्या वो अपनी बेटी को छोड़कर वेकेशंस पर निकले हैं|

By Akash