बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मौजूदा समय में अपनी मैरिड लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है  दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपने लविंग हसबैंड निक जोनस के  सरनेम को अपने नाम के आगे से हटा दिया है और प्रियंका चोपड़ा के  ऐसा करने के बाद इस कपल के फैंस  काफी कंफ्यूज है और कुछ लोगों का यह कहना है कि निक और प्रियंका के रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे है और कही प्रियंका का ये कदम इनके तलाक के तरफ इशारा तो नहीं कर रहा है  लेकिन इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने इन खबरों पर उस वक्त विराम लगा दिया जब वह अपने पति निक जोनस के साथ  ‘जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ शो में नजर आई और शो के  दौरान प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को जमकर रोस्ट किया है और इन दिनों  प्रियंका चोपड़ा के इस शो का विडियो  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है|

आपको बता दें ‘जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’  शो  हाल ही में 23 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ है और इस शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस का सबके सामने जमकर मजाक उड़ाया और इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने शो के दौरान निक जोनस से कुछ ऐसी बातें भी कही जिसे सुनकर निक जोनस भी शॉक्ड रह गए और उस समय निक जोनस का चेहरा कुछ ऐसा बन गया था जो की देखने लायक था |

बता दे प्रियंका चोपड़ा ने शो के दौरान जब खूबसूरत गोल्डन ड्रेस  से  बोलना शुरू की तब उनकी बातें सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर जोर से हंसने लगे दरअसल इस शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने   स्टेज पर खड़े होकर सबके सामने कहा कि ‘जोनस फैमिली’ में सिर्फ मैं और निक ही ऐसे कपल है जिनके बच्चे नही है |   प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि निक जोनस के बड़े  भाई फ्रैंकी जोनस के भी बच्चे है ,केविन की भी दो बेटियां है और जो जोनस भी एक बेटी के पिता है  और फिर  प्रियंका ने कहा कि वो और निक ही  फैमिली के ऐसे  कपल है जिनके बच्चे नहीं है |

देखें विडियो :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर निक जोनस समेत वहां मौजूद सभी लोगों की एक पल के लिए सांसे थम सी गई दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जोनस फैमिली में हम ऐसे अकेले कपल हैं जिनके बच्चे नहीं है और इसी वजह से मैं यह अनाउंसमेंट करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं,” मैं और निक एक्सेप्ट कर रहे हैं..” बस इतना कहने के बाद प्रियंका चोपड़ा बिल्कुल चुप हो जाती है और तभी कैमरा निक की तरफ  घुमा दिया जाता है और उस वक्त निक जोनस काफी हैरानी भरी निगाहों से प्रियंका चोपड़ा की तरफ देख रहे होते हैं उस वक्त उनका चेहरा देखने लायक होता है|

वही प्रियंका चोपड़ा अपनी बात कंप्लीट करते हुए निक जोनस की तरफ देखती है और मुस्कुराते हुए यह कहती है कि ‘आज रात ड्रंक होने के लिए और कल सोने के लिए’, प्रियंका चोपड़ा की यह बात सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं और पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है| इसके बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस से कहती है कि,” आप का तो चेहरा ही उतर गया था जिस पर निक जोनस जवाब देते हुए कहते हैं कि ‘हां मैं थोड़ा कंसर्न हो गया था”|

वही अपने इस शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने और निक के  एज डिफरेंस पर भी बात की और उन्होंने  मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें निक जोनस के सभी भाइयों का नाम याद रखने में काफी मुश्किल होती है|

प्रियंका चोपड़ा ने अपने भारतीय संस्कृति की तारीफ करते हुए कहा कि,” मैं भारत से हूँ  जो कि संस्कृति, संगीत और मनोरंजन से काफी ज्यादा समृद्ध देश है और इसलिए यह तो साफ है कि वह जोनास ब्रदर्स के लिए नहीं बना है| बता दे  प्रियंका चोपड़ा ने अपने  ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर भी  जोनास ब्रदर्स को  रोस्ट करने का एक  बेहद मजेदार वीडियो भी शेयर किया है और यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है|

By Anisha