आज बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ कई हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक खास पहचान बना चुकी है और इसी वजह से आज प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त हो चुकी है| ऐसे में आज प्रियंका चोपड़ा को अपनी फिल्मों और कैरियर अपडेट्स के साथ था अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी कई बार खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है|

अगर निजी जिंदगी की बात करें तो, उन्होंने फेमस अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास के साथ शादी रचाई है और अपनी शादी से पियंका चोपड़ा इसी साल 2022 में एक बेटी की मां भी बनी है, जिनका नाम एक्ट्रेस ने मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा है| हालांकि, आज प्रियंका चोपड़ा की बेटी को जन्म हुए लगभग 6 महीने से अधिक का वक्त गुजर चुका है, पर एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है|

लेकिन,प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोस के साथ-साथ अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा की फोटोस भी शेयर करते हुए देखा जाता है| पर अपनी अधिकतर शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के चेहरे को किसी ना किसी तरह से छिपा देती हैं, जिसके लिए कभी वह अपनी बेटी की बैक साइड की फोटो शेयर करती हैं तो कई बार उन्हें तस्वीरों में अपनी बेटी के चेहरे पर इमोजी और स्टीकर लगाते हुए देखा जाता है|

ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने अब एक बार फिर से अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की है, जो अब उनके फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है| ऐसा इसलिए क्योंकि प्रियंका चोपड़ा के शेयर की गई इस लेटेस्ट फोटो में उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा का साइड फेस नजर आ रहा है| पर प्रियंका ने इस तस्वीर में भी अपनी बेटी के फेस का ऊपर आँखों का हिस्सा छिपा रखा है|

इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की बेटी एक वाइट कलर के टीशर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं, जिस पर ब्लैक कलर से देसी गर्ल लिखा हुआ है और इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में भी #desigirl लिखा है| प्रियंका चोपड़ा की बेटी की यह लेटेस्ट तस्वीर अब सोशल मीडिया के साथ साथ इंटरनेट पर भी उनके फैंस के बीच खूब वायरल होती हुई नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस की बेटी की क्यूटनेस की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं|

आपको बता दें, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल 2018 में निक जोनस के साथ शादी रचाई थी और ऐसे में आज इन दोनों की शादी को तकरीबन 4 साल पूरे हो चुके हैं, जिसके बाद आखिरकार प्रियंका और निक 15 जनवरी, 2022 को अपनी एक बेटी के पेरेंट्स भी बन चुके हैं| अभी हाल ही में बीते जुलाई महीने में 15 तारीख को प्रियंका और निक जोनस ने अपनी बेटी का 6 महीने का जन्मदिन में सेलिब्रेट किया था, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी|

By Akash