बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी है और वही प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है| प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचा कर विदेश में सेटल हो गई थी और अब प्रियंका चोपड़ा एक प्यारी सी बेटी की मां बन चुकी है और इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ अपना मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही है| प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने सरोगेसी की मदद से अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया था और अब यह कपल अपनी लाडली के साथ बेहद खुशहाल लाइफ एंजॉय कर रहा है|

वही प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर अपने प्रशंसकों को दीवाना बना देती है| वही इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर से अपनी लाडली की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है और इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे है |

प्रियंका ने दिखाई बच्ची की झलक

दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां मधु चोपड़ा को बेहद ही खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है और इसी के साथ ही उन्होंने अपनी लाडली बेटी मालती की क्यूट झलक भी दिखायी है | प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां के जन्मदिन के स्पेशल मौके पर जो तस्वीर शेयर की है उस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने तीन पीढ़ियों की एक बेहतरीन झलक दिखाई है जिसमें मां मधु चोपड़ा, बेटी प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी दिखाई दे रही हैं|

हालांकि इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नन्हीं राजकुमारी का चेहरा नहीं दिखाया है परंतु नानी मधु चोपड़ा अपनी नातिन से मिलकर कितनी ज्यादा खुश है इस बात का अंदाजा प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर को देखकर साफ तौर पर लगाया जा सकता है|

मां को किया बर्थडे विश

प्रियंका चोपड़ा अपने मां मधु चोपड़ा के बेहद करीब है और वह अक्सर ही अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती है| अपनी मां के बर्थडे के स्पेशल मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है |

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां को बर्थडे विश करते हुए लिखा है कि,” मुबारक हो मम्मा.. आप अपनी इस पॉजिटिव मुस्कान के साथ सदैव मुस्कुराते रहे| मुझे जीवन के लिए अपने उत्साह और हर एक दिन के अनुभवों से बहुत प्रेरित करती हैं! जितना मैं जानती हूं आपका यूरोप का सोलोट्रिप सबसे अच्छा बर्थडे सेलिब्रेशन था.’ मालती की तरफ से उन्होंने लिखा- ‘लव यू टू मून एंड बैक टू नानी.”|

इसी साल पैदा हुई है मालती

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इसी साल जनवरी महीने में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया था और इस कपल ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है| प्रियंका चोपड़ा की बेटी का यूनिक नाम लोगों को बेहद पसंद आया है और इस नाम में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और उनकी सासू मां दोनों के ही नाम शामिल है और इस वजह से यह नाम बहुत ही खास है|

By Anisha