बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार के रूप में जानी जाती है| प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर अपनी जगह बनाई है और लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री पर और लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं|

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली बिहार का चोपड़ा आज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में बेहद मशहूर हो चुकी है और इन्हें लोग इंटरनेशनल स्टार के रूप में जानते हैं| बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अभिनय का जादू बिखेरने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपनी फिल्मों के बदौलत नाम कमा रही है और वही एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा एक सक्सेसफुल बिजनेस वूमेन भी बन चुकी है|

वही प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी शानदार है और आज प्रियंका के सिर्फ लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में फैंस मौजूद है जो की अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं| वही प्रियंका चोपड़ा के चाहने वाले प्रशंसक उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं और यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है|

प्रियंका चोपड़ा आज फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी है और इन्होंने अपने मेहनत और टैलेंट के दम पर बेशुमार नाम और शोहरत कमाया है| प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन्होंने अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी की है और शादी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा विदेश में अपने पति के साथ बेहद खुशहाल जिंदगी बिता रही है| वही प्रियंका चोपड़ा को महंगी और लैविश लाइफस्टाइल जीना पसंद है और अपने आलीशान लाइफस्टाइल को लेकर प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही चर्चाओं में भी बनी रहती है|

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव पाई जाती है और वह अक्सर ही अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती है जिनमें प्रियंका चोपड़ा के आलीशान लाइफस्टाइल की झलक भी देखने को मिलती है| हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें उनके लॉस एंजलिस वाले खूबसूरत घर की बेहतरीन झलक भी देखने को मिली है|

प्रियंका के लॉस एंजेलिस वाले घर की तस्वीरें आई सामने

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज बेशुमार संपत्ति की मालकिन बन चुकी है और देश विदेश में अपने कई घर और बंगले खरीद रखे हैं| हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के लॉस एंजेलिस वाले घर की कुछ लाजवाब तस्वीरें सामने आई है| दरअसल प्रियंका चोपड़ा की फ्रेंड सारा शरीफ हाल ही में प्रियंका चोपड़ा से मिलने उनके घर गई थी और इस दौरान उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ कुछ तस्वीरें भी क्लिक करवाएं जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है| इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने दोस्त सारा के साथ अपने लॉस एंजेलिस वाले घर के लिविंग रूम में पोज देती हुई नजर आ रही है|

दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फ्रेंड कंटेंट क्रिएटर सारा शरीफ को अपने घर पर ब्रंच के लिए इनवाइट किया था और सारा ने भी प्रियंका का इनविटेशन स्वीकार कर उनके घर पहुंची जहां पर दोनों ने एक साथ मिलकर ब्रांच किया और क्वालिटी टाइम स्पेंड किया| इसके बाद इन दोनों दोस्तों ने एक साथ प्रियंका के घर पर कुछ तस्वीरें भी क्लिक करवाएं और इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की आलीशान घर की खूबसूरत झलक भी देखने को मिल रही है | वही इन तस्वीरों को देख कर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा कितनी लैविश लाइफ़स्टाइल जीती है और वह काफी महंगे शौक भी रखती है|मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका के इस घर की कीमत 144 करोड़ रुपये है|

By Anisha