आज एक ग्लोबल स्टार के तौर पर खुद की पहचान रखने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने बेहद खूबसूरत लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग से लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं| प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो, अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने बॉलीवुड को कई एक से बढ़कर एक सफल और शानदार फिल्में दी हैं और आज उनके कैरियर में कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी शामिल है, जिस वजह से आज भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग मौजूद है|

ऐसे में आज प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्सर मीडिया और लाइमलाइट में बनी रहती हैं और एक्ट्रेस की निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें भी आज अक्सर सुर्खियों में नजर आती हैं| अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो, अभी हाल ही में बीते साल 2022 में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा की मां बनी थी, जिसके बाद इन दिनों एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पैरंटहुड फेज को इंजॉय कर रही हैं|

पर क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती को सरोगेसी के जरिए जन्म दिया है, इस वजह से कई बार लोग उनसे इस बारे में सवाल करते हुए नजर आते हैं और कई बार उन्हें इस वजह से ट्रोल भी किया जाता है कि आखिर प्रियंका ने अपने पहले ही बच्चे को जन्म देने के लिए सरोगेसी का सहारा क्यों लिया|

ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर अपनी बात को सामने रखा है और बताया है कि आखिर किस वजह से उन्होंने पहली ही बार मां बनने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया|

प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब लोग इस बारे में उनसे कोई बात कहते हैं तो वह खुद को स्ट्रांग बना लेती हैं, लेकिन जब बात बेटी की आती है तो उन्हें बुरा लगता है| उनका कहना है कि बेटी को इस सब से दूर रखना चाहिए| प्रियंका ने बताया कि जब उनकी बेटी मालती का जन्म हुआ था, तब वह ऑपरेटिंग रूम में थी|

उस अनुभव के बारे में प्रियंका ने बताया कि मालती उस वक्त उनके हाथ से भी छोटी थी| उन्होंने यह देखा कि इंटेंसिव केयर नर्स क्या करती हैं| प्रियंका ने बताया कि जब डॉक्टर उसकी नसे ढूंढने की कोशिश में थे, तब उन्होंने ही अपनी बेटी के हाथ पकड़े थे और उन्हें यह पता है कि तब उन्हें कैसा महसूस हुआ था, जिस वजह से वह कहना चाहती हैं कि उनकी बेटी इन गॉसिप्स का हिस्सा नहीं बनेगी| उन्होंने कहा कि वह अपनी जिंदगी के इस चैप्टर और अपनी बेटी को लेकर प्रोटेक्टिव है, क्योंकि यह सिर्फ उनके बारे में नहीं बल्कि उनकी बेटी की भी लाइफ है|

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें मेडिकल कॉम्प्लिकेशंस थे, जिस वजह से यह स्टेप बहुत जरूरी था कि अगर वो बच्चे के बारे में सोचे तो, सरोगेसी के ही जरिए ही करें| इसके आगे उन्होंने कहा कि वह खुद को इस अनमोल तोहफा के लिए खुशनसीब समझती है कि उन्हें यह मौका मिला| इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह अपनी सेरोगेट की भी शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने 6 महीने तक उनके इस अनमोल तोहफे का ख्याल रखा|

By Anisha