आज एक ग्लोबल स्टार के तौर पर पूरे विश्व में खुद की अच्छी खासी पहचान बना चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की भी एक जानी-मानी एक्ट्रेस के तौर पर खुद की पहचान रखती हैं, जो अभी तक बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कहीं हॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी नजर आ चुकी हैं और इसी वजह से आज उनकी काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी मौजूद है|

प्रियंका चोपड़ा आज किसी ने किसी वजह से अक्सर ही मीडिया और लाइमलाइट में बनी रहती हैं और सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ कनेक्टेड भी रहती हैं| ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ साझा करती हुई नजर आती हैं, जिस वजह से अपने चाहने वालों के बीच प्रियंका अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा की कुछ लेटेस्ट फोटोज अब सोशल मीडिया और इंटरनेट पर फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं, जिनमें एक्ट्रेस के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी चोपड़ा भी नजर आई है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम प्रियंका चोपड़ा की यही तस्वीरें आपके साथ साझा करने जा रहे हैं और इन्हीं के बारे में बात करने जा रहे हैं…

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को खुद ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए पोस्ट किया है| अपनी इस पोस्ट में कुल 3 तस्वीरें शेयर की है, जिनमें शामिल पहली तस्वीर में एक्ट्रेस अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मेरी चोपड़ा के साथ नजर आई हैं| इसके अलावा दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को गोद में लिए हुए बालकनी से बीच के नजारे एंजॉय करती हुई नजर आ रही है| और फिर आखरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने हस्बैंड और बेटी के साथ समंदर की लहरों के बीच खड़ी नजर आ रही हैं|

अपनी शेयर की गई इन तस्वीरों में प्रियंका अपनी छोटी सी फैमिली के साथ काफी खुशनुमा अंदाज में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं| इस दौरान अगर प्रियंका के लुक्स की बात करें तो, वह इन तस्वीरों में एक स्किन कलर की स्लीवलैस टॉप के साथ ब्लैक कलर की जैकेट पहने हुए हमेशा की तरह काफी खूबसूरत और ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनके हस्बैंड निक जोनास इस दौरान एक ब्लैक कलर की स्वेटशर्ट पर एक ब्लैक जैकेट पहने नजर आ रहे हैं|

प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई ये लेटेस्ट फोटोज उनके चाहने वालों द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं और उनकी इन शेयर की गई तस्वीरों पर सभी अपने प्यारे-प्यारे रिएक्शंस भी देते नजर आ रहे हैं|

हालांकि, प्रियंका चोपड़ा के कुछ फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर नाराजगी जताते हुए भी नजर आ रहे हैं, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों में भी अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखा रहा है और सभी तस्वीरों में अपनी बेटी के चेहरे पर एक हार्ट इमोजी लगा रखा है|

By Akash