एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने इसी साल जनवरी महीने में अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किए थे| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी की मदद से एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं और इस कपल ने अपनी नन्हीं राजकुमारी का नाम मालती रखा है|

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती का इस दुनिया में जब से आगमन हुआ है तभी से प्रियंका और निक के फैंस इस कपल की बेटी की पहली झलक पाने के लिए काफी बेकरार है हालांकि अभी तक प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है| इसी बीच बीते 19 जून 2022 को फादर्स डे के स्पेशल मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जो कि अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है|

बता दे प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती की जो तस्वीर शेयर की है उसमें मालती के पिता निक जोनस ने उनका हाथ प्यार से पकड़ा हुआ है और वही इस तस्वीर में अगर किसी चीज ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया है तो वह है पिता निक और बेटी मालती के एक जैसे स्नीकर्स| सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती कि उनके पिता के साथ यह प्यारी सी तस्वीर खूब वायरल हो रही है और इस तस्वीर पर फैन्स भी दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं|

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस और अपनी बेटी मालती की जो तस्वीर शेयर की है उसमें बेटी और पिता दोनों ने एक जैसे स्नीकर्स पहने हुए हैं और इसमें जहां मालती के स्नीकर पर एम एम लिखा हुआ है, यानी की मालती मैरी… वहीं दूसरी तरफ उनके पिता निक जोनस के एक स्नीकर पर MM’s लिखा है और दूसरे पर डैड लिखा हुआ है|

निक जोनस और उनकी बेटी मालती के इन स्नीकर को देखकर ऐसा लग रहा है कि इन जूतों को खासतौर पर कस्टमाइज करवाया गया है और इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के लिए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है| प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है कि,” पहले फादर्स डे की ढेरों शुभकामनाएं माय लव… अपनी छोटी सी गुड़िया को तुम्हारे साथ देखना मेरी सबसे बड़ी खुशी है.. तुम्हारा घर वापस आना शानदार रहा.. आई लव यू”|

प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ निक जोनास ने भी अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ यही फोटो शेयर की है और इतना ही नहीं निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को इन कस्टमाइज जूतों के लिए धन्यवाद भी किया है| निक जोनस ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,” अपनी लिटिल गर्ल के साथ पहला फादर्स डे.. बेटी और पापा के लिए शानदार स्नीकर्स के लिए शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा और मुझे डैडी बनाने के लिए भी.. आई लव यू”|

सोशल मीडिया पर निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की यह पोस्ट ताबड़तोड़ वायरल हो रही है और इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा की फैन लगातार कमेंट करके उनकी लाडली बेटी मालती की भी खूब तारीफ कर रहे हैं|

By Anisha