बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी अदाकारी और खूबसूरती से सभी को दीवाना बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी है और वही प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी शानदार है| प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती है और एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा और कॉमेडियन रोजी ओडोनिल के बीच जुबानी गर्मा गर्मी छाई हुई है और अब प्रियंका चोपड़ा ने रोजी की आलोचना करते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है और उन्हें लताड़ लगाई है| तो आइए जानते हैं क्या है रोजी और प्रियंका चोपड़ा का मामला

बता दे कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के माता-पिता बनने पर कॉमेडियन रोजी ओडोनेल ने उन्हें बधाई दी थी और बधाई देने के दौरान ही रोजी ने प्रियंका चोपड़ा को दीपक चोपड़ा की बेटी बता दिया था हालांकि बाद में रोजी को अपनी गलती का एहसास हो गया जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो साझा कर इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा से माफी भी मांगी थी परंतु माफी मांगने के दौरान भी रोजी ओडोनेल ने एक बार फिर से अपने उसी गलती को दोहरा दिया जिसके चलते प्रियंका चोपड़ा को रोजी के ऊपर काफी ज्यादा गुस्सा आ गया और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से एक नोट साझा कर रोजी की जमकर क्लास लगा दी है|

 रोजी ओडोनेल ने ऐसे मांगी माफी 

बता दे रोजी ओडोनेल ने प्रियंका चोपड़ा से माफी मांगने के लिए एक वीडियो शेयर किया था और इस वीडियो में रोजी ने प्रियंका चोपड़ा को संबोधित करने के लिए ‘निक जोनस’ की पत्नी’, ‘कोई चोपड़ा’ और यहां तक कि ‘चोपड़ा पत्नी’ जैसे वाक्यांशों का प्रयोग किया था और जिस अंदाज से रोजी ने प्रियंका चोपड़ा से वीडियो के जरिए माफी मांगी है और उन्हें उनके नाम से नहीं बल्कि निक जोनस की पत्नी या कोई चोपड़ा कहकर संदर्भित किया है यह चीज प्रियंका चोपड़ा के गले से नहीं उतरा और उन्होंने भी अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से एक लंबा चौड़ा नोट साझा करके रोजी को उनकी गलती का एहसास करवाया है|

प्रियंका ने यूं लगा दी क्लास

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल स्टोरी पर जो नोट शेयर किया है उसने उन्होंने लिखा है कि,” मैंने इस चीज को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया कि लोग मेरे बारे में जाने और मेरे काम के बारे में जाने परंतु यदि आप पब्लिक के बीच में आकर माफी मांगना चाहते हैं तुम मुझे लगता है कि ऐसा करने से पहले आपको सबसे पहले मेरा नाम गूगल कर लेना चाहिए था या फिर डायरेक्ट कॉल कर लेना चाहिए था| हमें अपनी पहचान के लिए सम्मान मिलना चाहिए.. ना की किसी माफी नामे में किसी की पत्नी के रूप में संबोधित किया जाए|

यदि हम अपने मतभेदों का प्रमाणित तरीके से सम्मान करना सीख लेते हैं तुझे इस दुनिया में हम अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं वह और भी ज्यादा अद्भुत होगी”| बता दे प्रियंका चोपड़ा के इस नोट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके पति निक जोनस ने प्रियंका की सराहना की है और उन्होंने लिखा है ,” सही कहा माय लव “|

By Anisha