आज अपने लाखों फैंस के बीच देसी गर्ल के नाम से खुद की पहचान रखने वाली बॉलीवुड की बेहद मशहूर और जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी नजर आ चुकी है और इन्हीं के दम पर आज प्रियंका चोपड़ा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं| ऐसे में आज प्रियंका चोपड़ा के लिए यकीनन ऐसा कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस अब एक ग्लोबल स्टार के तौर पर खुद की पहचान बना चुकी है|

अगर आज की कहे तो, प्रियंका चोपड़ा अब काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग की वजह से अक्सर ही मीडिया और लाइमलाइट में बनी रहती हैं और इसके साथ-साथ अक्सर कि उन्हें अब किसी न किसी कारण खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है| ऐसे में अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने एक इंटरव्यू की वजह से काफी चर्चाओं का विषय बनी हुई है, जिस बारे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम बात करने जा रहे हैं…

प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में दिए गए अपने एक इंटरव्यू में अपने कैरियर से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है और बताया कि उनके लिए बॉलीवुड में खुद को एक एक्ट्रेस के तौर पर अपनी काबिलियत को साबित करने से लेकर हॉलीवुड तक जाने का सफर कैसा रहा और उन्हें इस सफर में किन परिस्थितियों और दिक्कतों से गुजरना पड़ा|

इंटरव्यू के दौरान हुई बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि शुरुआती दिनों में लोगों का उन्हें लेकर ऐसा मानना था कि वो सिर्फ साउथ एशियन ऑडियंस तक ही सीमित रहेंगी और अगर वह अमेरिका में टीवी शो कर लेती है तो उनके काम में लोगों की ज्यादा दिलचस्पी भी नहीं रह जाएगी|

प्रियंका ने बताया कि बीते लगभग 10 सालों में उन्होंने काफी बदलाव देखे हैं और जब से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग शुरू हुई है, उसके बाद से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी लगातार ग्लोबलाइजेशन की डिमांड देखने को मिली है|हालांकि, हमेशा की तरह इस बार भी प्रियंका चोपड़ा ने सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस पूरी जननी में उनका साथ दिया और उनके साथ खड़े रहे, और सबसे जरूरी है कि उन पर भरोसा किया|

अगर आज भी कहे तो, एक बेहद शानदार बॉलीवुड कैरियर के अलावा प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपने लुक्स और एक्टिंग के दम पर खुद की एक अलग पहचान हासिल कर चुकी है और उनके हॉलीवुड कैरियर में ‘बेवॉच’ और ‘मैट्रिक्स रिसर्कशन्स’ जैसी फिल्में शामिल हैं| इसके अलावा आने वाले दिनों में जल्दी एक्ट्रेस स्पाई वेब शो ‘सिटाडेल’ में भी नजर आने वाली है|

इसके अलावा अगर एक्ट्रेस के बॉलीवुड वर्क फ्रंट की बात करें तो, आने वाले दिनों में जल्द ही प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्मी जी ले जरा में नजर आने वाली है, जो फरहान खान के निर्देशन में बनी है और इसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली है, जिसका उनके फैंस भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि प्रियंका चोपड़ा बीते काफी लंबे समय बाद किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली है|

By Akash