एक समय में देसी गर्ल के नाम से जानी जाने वाली हमारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं, और आज प्रियंका चोपड़ा के फिल्मी कैरियर में कई एक से बढ़कर एक बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी शामिल है, जिनके दम पर आज एक्ट्रेस ने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लाखों फैंस के बीच खुद की एक तगड़ी पहचान हासिल की है|

ऐसे में आज प्रियंका चोपड़ा को अक्सर किसी न किसी वजह से मीडिया और लाइमलाइट में देखा जाता है और इतना ही नहीं बल्कि आज एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग मौजूद है, जिस वजह से वह अक्सर अपने फैंस के बीच एक ट्रेंडिंग टॉपिक बनी रहती है| इतना ही नहीं बल्कि आज सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा काफी एक्टिव भी रहती है, और उन्हें अक्सर सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी तस्वीरें-वीडियोस और पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स को फैंस के साथ शेयर करते हुए देखा जाता है|

ऐसे में अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है, जो अब उनके फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है|

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शेयर की गई इस पोस्ट में अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की है, जिनमें वह अपने हस्बैंड निक जोनास के साथ बेहद कूल और शानदार अंदाज में वीकेंड इंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं| ऐसे में अपनी शेयर की गई इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा को अपने हस्बैंड निक जोनस के साथ काफी चिल्ड मूड में पोज देते हुए देखा जा सकता है| इसके अलावा अपनी इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने एक शार्ट वीडियो भी शेयर किया है|

देखे पोस्ट:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इस दौरान अगर प्रियंका चोपड़ा के लुक्स की बात करें तो, एक तरफ जहां वह एक ग्रीन कलर के ड्रेस पहने हुए हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं| वहीं दूसरी तरफ, उनके हस्बैंड निक जोनास इन तस्वीरों में एक ब्राउन कलर के आउटफिट पहने हुए काफी स्मार्ट और हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं|

ऐसे में प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई ये पोस्ट अब उनके फैंस के बीच सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर भी काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है, और इस पर उनके फैंस खूब जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं| इसके साथ-साथ फैंस उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट्स करते हुए उनके और हस्बैंड निक जोनास की भी ढेरों तारीफे करते हुए नजर आ रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल 2018 में फेमस अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी, जिसके बाद एक्ट्रेस उन्हीं के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गई थी| इसी साल बीते जनवरी महीने में प्रियंका चोपड़ा अपनी एक बेटी की मां भी बनी है, जिनका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा है और आज एक्ट्रेस अपनी पूरी फैमिली के साथ देख हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही हैं|

By Akash