बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचा कर सात समंदर पार विदेश में जाकर बस गई हो लेकिन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का दिल आज भी देसी है | प्रियंका चोपड़ा अपने भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों को आज भी पूरे मन से और शिद्दत से निभाती हैं और वही ईश्वर में भी प्रियंका चोपड़ा अटूट आस्था रखती है| बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी अदाकारी का जादू बिखेरने वाली ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने वतन लौटी है और इन दिनों एक्ट्रेस मुंबई में है |

ऐसे में बीते गुरुवार को प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में मत्था टेका और बप्पा का दर्शन पूजन किया| प्रियंका चोपड़ा पहली बार सिद्धिविनायक मंदिर बाबा के दरबार में अपनी बेटी मालती के साथ पहुंची और अब सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का सिद्धिविनायक मंदिर से कई तस्वीरें सामने आ चुकी है जो कि इन दिनों जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है| बेटी मालती के जन्म के बाद पहली बार प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ भारत आई हैं और अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल हुई थी जहां से एक्ट्रेस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है|

वही अब प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती को लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची है जहां पर एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के साथ गणपति बप्पा की पूजा अर्चना की और एक्ट्रेस की उनकी बेटी मालती के साथ काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई है जो कि इन दिनों इंटरनेट वर्ल्ड में छा गई है| हालांकि इस दौरान बेटी मालती और पत्नी प्रियंका के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में निक जोनस नजर नहीं आए| वहीं अब सिद्धिविनायक मंदिर से प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती की काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ग्रीन कलर का सूट पहने हुए बहुत खूबसूरत लग रही हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


वही उनकी बेटी मालती भी वाइट कलर के ड्रेस में बहुत क्यूट दिख रही हैं और सोशल मीडिया पर मां बेटी की एक तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है जिसमें इन दोनों के माथे पर टीका लगा हुआ दिखाई दे रहा है| इसके अलावा एक और तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा की मूर्ति के सामने पुजारियों के साथ पोज देती हुई बेहद खुश नजर आ रही हैं| सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती की सिद्धिविनायक मंदिर से जो तस्वीरें सामने आई है उसे देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस पर और उनकी बेटी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं|

बीते 31 मार्च 2023 को प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ अपनी बेटी को लेकर इंडिया लौटी हैं और हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र की ग्रेंड ओपनिंग समारोह में बेहद खूबसूरत अंदाज में देखा गया था| इसके अलावा इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह के साथ स्टेज पर जोरदार ठुमके भी लगाए थे जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है|

By Anisha