हॉलीवुड स्टार और बॉलीवुड की चहेती प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस कल पूरे 30 साल के हो चुके हैं। ऐसे में निक ने अपना तीसवां जन्मदिन अपनी पत्नी प्रियंका और बेटी मालती के साथ सेलिब्रेट किया। निक ने अपने जन्मदिन के सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

निक ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने फैंस को जन्मदिन का सेलिब्रेशन दिखाया हैं। सोेशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में निक जोनस एक प्राइवेट जेट में नजर आ रहे हैं।

दोस्त ने शेयर की  मालती की फोटो

निक और प्रियंका के अलावा इस सेलिब्रेशन में प्रियंका और निक की अच्छी दोस्त तमन्ना दत्त भी हैं। तमन्ना ने अपने सोशल मीडिया पर मालती के साथ एक फोटो शेयर किया हैं। हालांकि यहां भी फैंस को मालती का चेहरा दिखाई नहीं देने वाला हैं।

जी हां हर बार की तरह इस बार भी प्रियंका की बेटी के चेहरे पर इमोजी का इस्तेमाल किया गया हैं। जिससे की मालती का फेस दिखाई नहीं दे रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए फोटो में तमन्ना निक और प्रियंका के साथ खड़ी हुई हैं।

इस फोटो में प्रियंका की गोदी में मालती मैरी है। जिसके फेस पर तमन्ना ने हार्ट इमोजी लगाया है। इस फोटो पर तमन्ना ने ‘हैप्पी बर्थडे जीजू, मिस यू गायज’ लिखा है।

https://www.instagram.com/reel/Cih_R72LOcq/?utm_source=ig_embed&ig_rid=2260fb16-5629-4899-ab67-ba6c951fbe26

एक दिन पहले ही शुरू कर दिया था सेलिब्रेशन

बताया जा रहा हैं कि निक और प्रियंका अपनी बेटी के साथ बर्थडे के सेलिब्रेशन के लिए 15 सितंबर की शाम को ही निकल गए हैं। सोशल मीडिया पर निक ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे एक प्राइवेट जेट की तरफ बढ़ रहे हैं और प्रियंका चोपड़ा अंदर फोन पर बात कर रही हैं। हालांकि दोनों ने ही इस वीडियो में अपने डेस्टिनेशन के बारे में नहीं बताया हैं।

आपको बता दें कि निक और प्रियंका इस साल जनवरी में सैरागेसी के जरीए पेरेंट्स बने थे। दोनों ने अब तक अब बेटी मालती का चेहरा अपने फैंस के सामने नहीं दिखाया हैं।

 

By Rubi