बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस से शादी रचाने के बाद अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी है और वह अपने पति और ससुराल वालों के साथ अमेरिका में रह रही हैं| प्रियंका चोपड़ा भले ही सात समंदर पार विदेश में रहती हैं परंतु सोशल मीडिया के माध्यम से प्रियंका चोपड़ा अपने तमाम प्रशंसकों के साथ हमेशा कनेक्टेड रहती हैं और वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपने प्रशंसकों को अपने लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती है|

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर में हाल ही में बच्चे की किलकारी गूंजी है और इसी साल जनवरी महीने में यह कपल एक बेटी के माता-पिता बने हैं| बता दे सरोगेसी की मदद से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था हालांकि अभी तक इस कपल ने ना तो अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाया है और ना ही अपनी नन्ही राजकुमारी के नाम का खुलासा किया है|

इसी बीच सोशल मीडिया पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है जो कि इन दिनों इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है| आपको बता दें सामने आई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस बेसबॉल का मैच खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं और वही प्रियंका चोपड़ा इस दौरान अपने पति को चीयर करती हुई नजर आ रही है|

बता दे बीते रविवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पति निक जोनस की बेसबॉल मैच खेलते हुए कुछ लाजवाब तस्वीरें साझा की थी और वही इन तस्वीरों में कैजुअल लुक में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी| सामने आई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा का कूल अंदाज इनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है | इस कपल ने संडे को गेम डे बनाकर परफेक्ट डे बना दिया है|

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने कस्टमाइज्ड जैकेट पहन रखा है जिसकों मैरून कैजुअल ट्राउजर के साथ इन्होंने पेयर किया है | इस जैकेट में प्रियंका चोपड़ा के नाम के नीचे 2 नंबर लिखा हुआ है और इस आउटफिट ने प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत नजर आ रही है| प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की है जिसमें से एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पूरी टीम के साथ दिखाई दे रही है जिसमें उनके पति निक जोनस नीचे बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं|

इसके अलावा निक जोनस ने भी अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर बेसबॉल खेलते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह खेल के मैदान में पूरे फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं |प्रियंका चोपड़ा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आते ही जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया है और महज कुछ घंटों में ही इस पोस्ट पर लाखों लाइक्स मिल चुके हैं|

वही प्रियंका चोपड़ा की फैन्स कमेंट सेक्शन में भी अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं | प्रियंका के लेटेस्ट पोस्ट पर उनके पति निक जोनस ने कमेंट करते हुए फायर वाली इमोजी ड्रॉप किया है| इसके अलावा सोशल मीडिया पर तमाम फैंस प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर कमेंट करके इस कपल की तारीफ कर रहे हैं |

By Anisha