बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने शानदार अभिनय कौशल और खूबसूरत लुक के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री पर लंबे समय से राज कर रही हैं और अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार के रूप में अपनी पहचान रखती है| प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेर रही है और यही वजह है कि आज दुनिया भर में प्रियंका चोपड़ा की गजब की फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है| वही प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने थे और यह दोनों इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पैरंटहुड लाइफ का भी आनंद उठा रहे हैं |

वही ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वह अपने बिजी शेड्यूल में से भी अपनी फैमिली के लिए वक्त निकालना बिल्कुल भी नहीं भूलती और अक्सर ही प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई देखी जाती है| हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस का बर्थडे बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया था जिसकी कई खूबसूरत तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था|

वही अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है जोकि जमकर वायरल हो रही है दरअसल यह तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की डिनर डेट की है|

बता दे प्रियंका चोपड़ा को न्यूयॉर्क सिटी में उनके पति निक जोनस के साथ कई बार आउटिंग पर स्पॉट किया जाता है और इसी बीच बीते बुधवार को एक बार फिर से यह कपल न्यूयॉर्क में अपने सोना रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंचा था जहां से प्रियंका और निक जोनस की कई तस्वीरें सामने आ गई है | यह तस्वीरें इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है| इन तस्वीरों में निक और प्रियंका के बीच की शानदार केमिस्ट्री देखते ही बन रही है|

सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका अपने पति निक जोनस के हाथों में हाथ डाले रेस्टोरेंट्स जाती हुई नजर आ रही है और दोनों बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं| बात करें आउटफिट की तो इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ऑल ब्लैक आउटफिट में बहुत ही ज्यादा स्टनिंग लग रही है और उन्होंने मैचिंग हिल्स और खुले बालों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है|

प्रियंका ने अपने हाथ में एक पर्स भी कैरी किया है और इस दौरान प्रियंका चोपड़ा बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही है| वही निक जोनास की बात करें तो उन्होंने प्रिंटेड शर्ट के साथ ब्लू ट्राउजर पहना हुआ है जिसमें वह बेहद हैंडसम दिख रहे हैं|

वहीं सोना रेस्टोरेंट के बाहर यह कपल जबरदस्त खोज देता हुआ नजर आ रहा है और वही निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के फैंस को यह तस्वीरें बेहद पसंद आ रही है | इन तस्वीरों को लोग खूब लाइक कर रहे हैं| प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास फिलहाल बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों के ही काफी सारे प्रोजेक्ट हैं और वह जल्द ही रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित सीरीज सिटाडेल में नजर आने वाली है इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी|

By Anisha