बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार के रूप में अपनी पहचान रखते हैं. जिनके जाने वाले आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद है| और यही वजह है कि आज प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं. और इनके फैंस भी उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी छोटी से छोटी खबर में काफी दिलचस्पी रखते हैं| प्रियंका चोपड़ा की असल जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, और ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको इसी खबर से रूबरू कराने जा रहे हैं…

प्रियंका की बात करें तो बीते शुक्रवार की रात अभिनेत्री के घर पर खुशियों का आगाज हुआ है, और ऐसे में खुशियों की इस खास मौके पर प्रियंका को बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के भी कई स्टार्स में खास मौके पर शुभकामनाएं दी हैं| जानकारी के लिए बता दें, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विदेश शुक्रवार की रात ही मां बनी है, जिसकी खुशखबरी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए खुद ही अपने फैंस के साथ शेयर की थी, और इस खुशखबरी को पाने के बाद प्रियंका चोपड़ा के फैंस उन्हें जमकर बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं|

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो, उन्होंने साल 2018 में फेमस अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास के साथ शादी रचाई थी और आज अपनी शादी के तकरीबन 3 सालों बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां बनने की खुशखबरी ताजा की है| हालांकि प्रियंका ने एक खुशखबरी के साथ एक निवेदन भी किया है, कि वह इस विशेष वक्त में अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं, और इस वजह से अभी के लिए इन सभी बातों को वह गोपनीय रखना चाहती हैं| बताते चलें, प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी के जरिए अपने इस बच्चे को जन्म दिया है|

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस को भी टैग किया है| इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि हमें या पुष्टि करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि सरोगेसी के माध्यम से बच्चे का स्वागत किया है| प्रियंका ने आगे लिखा है कि यह उनके लिए एक विशेष समय है और ऐसे समय में वह गोपनीयता की मांग करती हैं क्योंकि वह अपने और अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं| आगे उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए अपनी पोस्ट को खत्म किया है| वहीं दूसरी तरफ निक जोनास ने भी इसी पोस्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए शेयर किया है|

बताते चलें, बीते साल ₹2000 इसमें ओपरा विनफ्रे के साथ हुए एक इंटरव्यू के दौरान जब प्रियंका से सवाल किया गया था कि अपना परिवार बढ़ाना कब शुरू कहेंगे तो इसके जवाब में प्रियंका ने कहा था कि अब भगवान कहां जाना चाहती हैं और उन्हें भी योजनाएं बताना चाहती हैं| आगे प्रियंका ने कहा कि, मैं वह नहीं हूं जो योजनाएं बनाती हूं लेकिन हां बिल्कुल जब सही वक्त आएगा और ऐसा कुछ होगा, तो वह और निक जोनास निश्चित रूप से ऐसा चाहते हैं|

By Anisha