बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार के रूप में अपनी पहचान रखते हैं, जिन्होंने न केवल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों से गजब की सफलता और लोकप्रियता हासिल की है, बल्कि इसके साथ साथ उन्होंने कई फॉरेन फिल्मों में भी नजर आते हुए खूब दौलत और शोहरत हासिल की है|

अगर असल जिंदगी की बात करें तो, यह बात तो हम सभी को पता है कि प्रियंका चोपड़ा ने फेमस अमेरिकन पॉप सिंगर दीप जोनस के साथ शादी रचाई है और अभी बीते कुछ वक्त पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी के जरिए अपनी एक बेटी को जन्म दिया है| और अभी बीते कुछ वक्त पहले ही ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने मिलकर अपनी बेटी का नाम मालती मेरी चोपड़ा रखा है|

अपनी बेटी के जन्म के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बेहद खुश हैं, और इन दिनों ना केवल प्रियंका और निक अपने पैरंटहुड को इंजॉय कर रहे हैं बल्कि इसके साथ साथ यह दोनों मीडिया के सामने भी अक्सर अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं|

ऐसे मैं अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का एक इंटरव्यू इन दिनों काफी चर्चाओं में बना हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी को लेकर कुछ बातें की हैं| और इस बातचीत के दौरान निक जोनास ने कहा है कि वह और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती को घर में ले आने के बाद खुद को भाग्यशाली मानते हैं| इसके साथ-साथ निक जोनस ने यह भी बताया है कि उनके माता-पिता भी बेसब्री से अपनी पोती के घर में आने का इंतजार कर रहे थे|

इसके अलावा अभी हाल ही में एक शो के दौरान निक जोनस से बेटी को लेकर सवाल किया गया था कि उनके आने के बाद निक की जिंदगी में किस तरह के बदलाव आए हैं, तो इसके जवाब में उन्होंने बताया कि बेटी के घर में जन्म लेने के बाद उनकी जिंदगी कहीं अधिक खूबसूरत हो गई है, और यह उनके परिवार के लिए भी एक उपहार है|

उन्होंने बताया कि अब हमारा परिवार और बड़ा हो गया है और बेटी के जन्म के साथ जोनस परिवार बढ़ गया है| निक जोनास ने खुलासा किया कि उनके माता-पिता बेहद खुश हैं, क्योंकि अब वह कुल 4 बेटियों के दादा-दादी बन चुके हैं| निक जोनस ने यह बात भी बताई की इस जनरेशन में उनके घर में सिर्फ बेटियां ही हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने इसी साल जनवरी महीने में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी का स्वागत किया है और इस बात की जानकारी भी प्रियंका चोपड़ा ने खुद ही मदर्स डे के दिन सोशल मीडिया के जरिए दी थी कि जन्म के बाद तकरीबन 3 महीने तक उनकी बेटी आईसीयू में रही| हालांकि, एक्ट्रेस की बेटी अब पूरी तरह से फिट हो चुकी है|

ऐसे में एक तरफ जहां घर पर प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ वक्त बिता रही हैं, और इन दिनों अपने मदरहुड को इंजॉय कर रही हैं| वहीं दूसरी तरफ अब एक्ट्रेस दोबारा से कमबैक भी कर चुकी है, और इन दिनों वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में लगी हुई है|

By Anisha