अपने हॉट लुक्स और बोल्ड अंदाज की वजह से अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाई रहने वाली भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेहद मशहूर और जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका पंडित आज लाखों फैंस के बीच खुद की एक तगड़ी पहचान हासिल कर चुके हैं| ऐसे में किसी न किसी वजह से आज वो अक्सर मीडिया और लाइमलाइट में भी बनी रहती हैं, और उनकी खबरें भी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं|

ऐसे में प्रियंका पंडित ने अब एक बार फिर से अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो अब सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर भी काफी जबरदस्त तरीके से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं और अपनी इन्हीं तस्वीरों की वजह से अभिनेत्री काफी चर्चाओं का विषय भी बनी हुई है, जिस कारण आज की अपनी इस पोस्ट में हम इसी विषय पर बात करने जा रहे हैं और आपको अपनी इस पोस्ट में उनकी यह तस्वीरें भी दिखाई जा रहे हैं…

दरअसल, प्रियंका पंडित ने अभी बीते कुछ समय पहले अपनी जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें एक्ट्रेस बिल्कुल किसी शादीशुदा औरत की तरह सज-धज कर पारंपरिक अवतार में नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस प्रियंका को इस तस्वीर में एक डीप नेक डिजाइन वाले रेड कलर के सूट में देखा जा सकता है, जहां पर हमने अपने गले में एक मंगलसूत्र भी पहन रखा है और इसके अलावा उन्हें अपनी मांग में सिंदूर लगाए हुए भी देखा जा सकता है| ऐसे में प्रियंका का लुक इस दौरान भले ही काफी सिंपल है, लेकिन अपने इस लुक में भी वह बेहद खूबसूरत और हॉट दिख रही हैं|

ऐसे में प्रियंका की इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उनके चाहने वाले इस तस्वीर को खूब पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं और इसके साथ-साथ उनकी खूबसूरती की भी ढेरों तारीफें करते हुए भी नजर आ रहे हैं|

पर वहीं दूसरी तरफ इस तस्वीर को देखने के बाद प्रियंका के कई फैंस हैरान भी हैं, और उनसे कई तरह के सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं, जो कि उनकी शादी से जुड़े हुए हैं क्योंकि अपनी इस तस्वीर में प्रियंका पंडित मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाए हुए नजर आ रही हैं| इसके अलावा प्रियंका की इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस इस तरह के कयास लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं कि शायद यह तस्वीरें एक्ट्रेस के किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट की भी हो सकती हैं, जिनमें वह नजर आने वाली हैं| हालांकि, अभी किसी भी तरह की बात पर एक्ट्रेस ने अपनी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है|

सोशल मीडिया पर अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है- ‘कृष्णा आपके साथ हैं… वो आपको रास्ता दिखाएंगे और हमेशा आपकी मदद करेंगे, बस आपको उनके ऊपर विश्वास रखना होगा… हरि बोल!’ आपको बताते चलें, एक्ट्रेस प्रियंका पंडित भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में काफी विश्वास रखती हैं और ऐसे में अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी शेयर की गई तस्वीरों में भी वो लड्डू गोपाल के साथ नजर आती हैं|

By Anisha