बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी नें फेमस बिजनेसमैन राज कुंद्रा संग शादी रचाई है पर इस शादी की जब भी बात होती हैं तब एक और नाम काफी अधिक सुनने को मिलता है| यह नाम किसी और का नही बल्कि राज कुंद्रा की पहली पत्नी कविता का है और कई बार तो कविता ऐसा कहते भी सामने आ चुकी है के शिल्पा की वजह से ही उनका घर टूटा है| पर इस तरह की लगातार आ रही खबरों से परेशान होकर अब राज नें खुद अपने तलाक की वजह साफ़ की है और अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने वो कारण भी बताये हैं जिनकी वजह से पत्नी कविता से वो अलग हुए थे|

ऐसे में राज के इसी इंटरव्यू के चलते शिल्पा भी अपनी नीजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्ख़ियों में हैं| और इसी बीच अब राज की बहन नें भी इस सब पर अपनी प्रातक्रिया ज़ाहिर की है| राज की बहन रीना नें कविता को लेकर कई खुलासे किये हैं जिसमे उन्होंने बताया है के हमेशा से रीना नें कविता को अपनी बड़ी बहन जैसा माना है और ऐसे में एक दुसरे के वो काफी करीब भी रहे हैं| लेकिन रीना ने ऐसा कभी नही सोचा था के कविता ऐसा कर सकती हैं| और यह उनके लिए काफी हार्टब्रेकिंग भी था|

वहीँ अगर राज के इंटरव्यू की कहें तो उसमे उन्होंने बताया था के कविता और उनके रिश्ते के टूटने की असली वजह कविता का एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था और वो अफेयर किसी और के साथ नही बल्कि खुद राज की बहन रीना के पति के साथ था| और इस सब के बीच राज को ही नही बल्कि उनकी माँ और ड्राईवर तक को कविता और राज के जीजा के रिश्ते पर शक था|

उन्होंने बताया के इस सब की जानकारी उन्हें कविता के फ़ोन को ट्रैक करने और उसकी जांच करने के बाद मिली| उसमे कविता ने राज के जीजा के साथ मिलने की और कई फिजिकल रिलेशनशिप्स की भी बातें की थी| हालाँकि इन बातों के बारे में अधिक बताने पर राज नें मना कर दिया| यही वो मुख्य कारण रहे जिनकी वजह से राज और कविता के रिश्ते में खटास आ गयी और फिर ये दोनों अलग हो गये|

शिल्पा ने जताई नाराजगी

बता दें के कई मीडिया रिपोर्ट्स में अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं के शिल्पा राज कुंद्रा के किये गये इन खुलासों से काफी नाराज़ हैं| वहीँ आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें के इस सब की शुरुआत कविता नें ही एक बयान देकर की थी| कविता के ब्यान की कहें तो उन्होंने कहा था के शिल्पा नें उनसे सबकुछ छीन लिया| और अगर आज शिल्पा न होती तो वो राज के साथ होती|

साल 2006 में हुआ तलाक

साल 2006 में दिसम्बर महीने में राज और कविता का तलाक हुआ था जिसके लगभग 3 सालों बाद राज ने शिल्पा संग शादी की थी| राज और शिल्पा की यह शादी साल 2009 में हुई थी जिसके बाद अब ये कपल दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं जिनमे इनकी एक बेटी समीषा और इनका एक बेटा वियान शामिल है|

By Akash