साल 1975 में जन्मी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज 8 जून, 2022 की तारीख को अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है| शिल्पा शेट्टी की बात करें तो, उन्होंने आज अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से लाखों फैंस को अपना दीवाना बनाया है और यही वजह है कि आज शिल्पा शेट्टी लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं| ऐसे में शिल्पा शेट्टी को जन्मदिन के इस खास मौके पर उनके लाखों फैंस और तमाम फिल्मी दुनिया के नामी और मशहूर सितारों ने बधाइयां दी हैं|

लेकिन, शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर अब उनके साथ-साथ उनके पति राज कुंद्रा भी काफी सुर्खियां बटोरते हुए नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अपने ऑफिशल टि्वटर अकाउंट के जरिए अपनी पत्नी शिल्पा को बर्थडे विश किया है| पर, अपनी पत्नी शिल्पा को बर्थडे विश करने की वजह से नहीं बल्कि ट्विटर पर वापस करने की वजह से राज कुंद्रा अब सुर्खियों में छाए हुए हैं क्योंकि बीते लम्बे वक्त से राज कुंद्रा अपने ट्विटर अकाउंट पर काफी अधिक असक्रिय थे|

पर अब राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के लिए उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए, उनके लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा है| अपनी ट्वीट में शिल्पा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है – ‘हैप्पी बर्थडे माय सोलमेट। ढेर सारा प्यार। आगे उन्होंने लिखा है कि आप जो है वैसे ही हमेशा बनी रहे और दुनिया को हमेशा अपनी सरप्राइज उदारता से हमेशा सरप्राइज करती रहें| इसके बाद राज कुंद्रा ने बताया है कि उन्हें यह तस्वीर बहुत पसंद है, जो उनके एक गाने को दर्शाती है… किलर किलर किलर लगदी।’

सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा ने जैसे ही इस तस्वीर को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी को बर्थडे विश किया है, उसके बाद से उनके साथ साथ शिल्पा के तमाम फैसले भी उनकी इस तस्वीर पर जमकर प्यारी उठाते नजर आए हैं और इसी के साथ साथ इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए फैन्स शिल्पा को बर्थडे विश करते हुए भी नजर आ रहे हैं| इसके अलावा कुछ लोग राज कुंद्रा के ट्विटर पर वापस लौटने के बाद भी काफी खुश नजर आए हैं और कमेंट करते हुए उन्होंने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं|

राज कुंद्रा के अलावा शिल्पा शेट्टी की जिंदगी की एक और सबसे खास शख्स ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी हैं, ज्योति कोई और नहीं बल्कि उनकी बहन शमिता शेट्टी है| शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी बहन को बर्थडे विश किया है| इस वीडियो को शेयर करते हुए सबसे पहले शमिता शेट्टी ने ‘हैप्पी बर्थडे माय मुनकी।’ लिखा है|

इसके बाद उन्होंने लिखा है कि बचपन में लिपटे उपहार को हम नहीं समझ पाते थे|  पर प्यार के बारे में समय ने हमें सिखाया है और इसी के जरिए हमने दोस्ती को चुना है| शमिता शेट्टी ने आगे लिखा है कि एक साथ में अच्छे और बुरे समय को बांटना सीखा है| अंत में उन्होंने अपनी बहन शिल्पा शेट्टी को अपनी गुरु, बहन और दोस्त बताते हुए यह कामना की है कि वो जो मांगे उनकी सभी इच्छाए पूरी हो|

By Akash