हमारे फिल्म इंडस्ट्री के कपूर  परिवार के ऊपर बीते मंगलवार को दुखों का पहाड़ टूटा है दरअसल बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और डायरेक्टर राजीव कपूर हार्ट अटैक आने के वजह से इस दुनिया को अलविदा कह गये और ऐसे में राजीव कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर बिल्कुल अकेले पड़ गये क्योंकि उन्होंने पिछले ही साल अपने छोटे भाई ऋषि कपूर को खोया था और अब राजीव कपूर भी इस दुनिया में नहीं रहे और इस वजह से कपूर परिवार में हर तरह मातम छाया हुआ है |वही इस दुःख की घड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर को भी अपने चाचा के इस तरह असमय गुजर जाने के वजह से तगड़ा झटका लगा है और जैसे ही इन्हें अपने चाचा के न रहने की खबर मिली ये दोनों बहने अपनी माँ बबीता के साथ अपने चाचा के घर पहुंची हुई है |

वही इस दुःख की घडी में बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर ने अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उनके शव को कंधा दिए है |बता दे कल शाम करीब 6.45 बजे राजीव कपूर के शव  को ‘देवनार कॉटेज’ से चेम्बूर स्थित शवदाह गृह  में अंतिम संस्कार के लिए लाया गया था और  उनके इस अंतिम यात्रा में बड़े भाई रणधीर कपूर ,रणवीर  कपूर , आदर जैन और अरमान जैन और समस्त कपूर परिवार सम्मिलित हुआ था और इस दौरान राजीव कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर अपने हांथों में मटकी लिए हुए बहुत ही गमगीन अंदाज में आगे चलते हुए नजर आ रहे थे और उन्हें राजीव कपूर के गुजर जाने से काफी बड़ा झटका लगा है |

बता दे बीते शाम करीब  7.15 और 7.30 बजे के बीच ही राजीव कपूर का शव  चेम्बूर के विद्युत शवदाह गृह में पंचतत्व में विलीन हो गया और उनका अंतिम संस्कार किया गया |बता दे राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड जगत से आलिया भट्ट, रजा मुराद, आशुतोष गोवारिकर, सोनाली बेंद्रे, नील नितिन मुकेश, अनिल अम्बानी, चंकी पांडे, प्रेम चोपड़ा जैसे कई सितारे नजर आये थे और परिवार साथ इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़े थे |बता दे शाहरुख़ खान भी कल शाम 5 बजे बजे ‘देवनार कॉटेज’ पहुंचे थे और परिवार को संतावना दिए और वे काफी समय तक वहां रुके भी थे और राजीव् को अंतिम विदाई दिए थे |

बता दे राजीव कपूर  रणधीर कपूर और ऋषि कपूर तीनो भाइयों में सबसे छोटे थे बीते मंगलवार को 58 साल की उम्र में ही राजीव इस दुनिया को छोड़ गये |बता दे उन्हें मंगलवार के दोपहर में ही हार्ट अटैक आया था और उनकी सांसे थम गयी थी और उन्हें जब चेम्बूर के इनलैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया तब वहां डॉक्टर्स ने बताया की अब राजीव नहीं रहे |वही राजीव के न रहने की खबर सुनकर सबसे ज्यादा झटका रणधीर कपूर को लगा है क्योंकि वे 7 महीनो के अंदर ही अपने दो भाइयों को खो दिए औरअब वो बिल्कुल की अकेले हो गये है |

वही अपने चाचा के न रहने की खबर से करीना कूर खान को भी काफी झटका लगा है और वो अपने चाचा के अंतिम दर्शन के लिए  उनके घर करिश्मा और अपनी माँ बबीता के साथ पहुंची थी और उनके  चेहरे पर चाचा के न रहने का गम साफ़ नजर आ रहा था और कपूर परिवार का हर सदस्य राजीव कपूर के न रहने के वजह से बेहद ही दुखी है और कपूर परिवार में गमगीन माहौल बना हुआ है|

 

By Anisha