हिंदी फिल्म जगत के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता राजेश खन्ना को इंडस्ट्री में ‘काका’ के नाम से भी जाना जाता था| इंडस्ट्री में इन्होने काफी नाम और रुतबा अर्जित किया था और यही कारण रहा के जब तक राजेश खन्ना जीवित रहे तब तक इनके इनके बराबर दौलत और शोहरत रखने वाला अभिनेता कोई भी नही था| कभी अपनी दमदार एक्टिंग को तो कभी अपने नवाबी शौकों को लेकर राजेश खन्ना अक्सर लोगों के बीच बातचीत का विषय बने रहते थे|

और हम आपको बता दे के उन दिनों में राजेश खन्ना मर्सिडीज से चला करते थे जिसके सपने आज भी लोग देखते हैं| और उन दिनों कई अभिनेताओं के पास खुद की कार भी नही हुआ करती थी| साथ ही इनके कई और भी शौक थे जिनकी आपको शायद ही जानकारी होगी…

सलमान के पिता सलीम खान नें राजेश के बार में बताते हुए इस बात का ज़िक्र किया था के राजेश दिल से बेहद अमीर शख्स थे और अपने स्टाफ तक को वो घर और गाडी जैसे बड़े तौह्फे दे दिया करते थे| साथ ही काम करने वाले अन्य लोगों को भी अक्सर राजेश महंगे तौह्फे दे दिया करते थे| अगर राजेश को कोई व्यक्ति पसंद आ जाता था वो पूरे दिल से वो उसे मानते थे और उसे यह बात महसूस कराने में भी वो कोई कमी नही छोड़ते थे|

उन दिनों में राजेश पार्टीज के शुकीन हुआ करते थे और अक्सर शाम को उनके यहाँ महफिल सजती थी| और राजेश की इन पार्टीज में फिल्म जगत की कई नामी हस्तियाँ शामिल हुआ करती थी और वो भी सभी का काफी समान करते थे|

बात करें काका के फैन्स की तो इनमे विशाल घाटे नाम के शख्स का नाम सबसे ऊपर नजर आता था और इनकी इसी फैन नें इस बात का ज़िक्र किया था के हमेशा राजेश खन्ना एक कड़ा पहनते थे| और कड़े की खासियत थी के राजेश खन्ना का यह कड़ा अफ़्रीकी हाथी के बालों से बना होता था| मालूम हो के उन दिनों इन चीज़ों पर बैन नही हुआ करता था|

इसके अलावा राजेश खन्ना की एक गर्लफ्रेंड भी हुआ करती थी जिसका नाम अंजु महेंद्रू था और अपनी इस गर्लफ्रेंड को इन्होने एक आलिशान बंगला भी गिफ्ट किया था| बता दें के इस आलिशान बंगले का नाम आशीर्वाद था जिसे काका नें सुपरस्टार राजेंद्र कुमार से खरीदा था|

लीजेंडरी सुपरस्टार राजेश खन्ना नें साल 2012 में 17 जुलाई के दिन अपनी अंतिम सांसें ली थी और यह बात इनकी लोकप्रियता बताने के लिए काफी है के इनकी अंतिम यात्रा में तकरीबन 9 लाख लोग शामिल हुए थे|

इनकी अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के एक से बढकर एक नामी चेहरे नजर आये थे जिनमे महानायक अमिताभ बच्चन जैसे सितारे भी शामिल रहे| और अमिताभ बच्चन के साथ काका के सम्बन्ध इतने अच्छे थे के उनके अंतिम दर्शन पर अमिताभ भी रो पड़े थे|

और इतना ही नही बल्कि अमिताभ राजेश खन्ना की अंतिम यात्रा में पैदल ही शामिल हुए थे|आज बले ही काका उर्फ़ राजेश खन्ना हमारे बीच न हो पर आज भी अपनी फिल्मों और अपनी जिन्दादिली से ये हमारे दिलों में मौजूद हैं|

By Akash