बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने  बीते  सोमवार 15 नवंबर 2021 को  अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री  पत्रलेखा के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर उन्हें अपना  हमसफर बना लिया है|

पत्रलेखा और राजकुमार राव की शादी चंडीगढ़ के लग्जरी होटल ‘द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट’ में   धूमधाम से संपन्न हुई है और शादी की  तमाम खूबसूरत तस्वीरें इस कपल ने  अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है  और ये तस्वीरे अब सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रही है और काफी तेजी से वायरल हो रही है

राजकुमार राव और पत्रलेखा के लव लाइफ की बात करें तो  राजकुमार राव ने पहली बार  एक विज्ञापन में पत्रलेखा को देखा था और वो  वास्तविक जीवन में भी उनसे मिलना चाहते थे तभी नियति ने कुछ ऐसा संयोग बना दिया की एक महीने बाद ही  राजकुमार  पत्रलेखा से मिले और यही से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई|

इसके बाद इन दोनों ने एक साथ फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ में  काम भी किया और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और इनका  प्यार परवान चढ़ने लगा|  राजकुमार राव और  पत्रलेखा ने  एक दूसरे को 11 सालों तक डेट किया है और अब इस कपल ने शादी रचाकर अपने नए  शादीशुदा जिंदगी के सफर की शुरुआत की है|

वही  बीते 15 नवंबर 2021 को राजकुमार राव ने  पत्रलेखा के साथ बेहद ही  धूमधाम से शादी रचाई है और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पत्रलेखा के साथ अपनी शादी की कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं और इन तस्वीरों में राजकुमार राव अपनी लेडी लव की  मांग में सिंदूर भरते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं और वही इन सभी तस्वीरों में राजकुमार राव और पत्रलेखा दोनों ही दूल्हा दुल्हन के रूप में  बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं और इन दोनों की जोड़ी को इनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं|

इन तस्वीरों में जहां पत्रलेखा ने  लाल कलर का शादी का जोड़ा पहने हुए बला की खूबसूरत नजर आ रही है वही राजकुमार राव भी क्रीम कलर की शेरवानी पहने और अपने सिर पर  लाल पगड़ी बांधे काफी जच रहे हैं|

राजकुमार राव ने पत्रलेखा के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए यह कैप्शन लिखा है कि,” फाइनली 11 साल के प्यार, रोमांस दोस्ती और मस्ती के बाद मेरी सब कुछ, मेरी सोलमेट, मेरी बेस्ट फ्रेंड और मेरी फैमिली के साथ आज मेरी शादी हो गई है और आपका पति कहलाने से बढ़कर  आज मेरे लिए कोई खुशी नहीं है हमेशा और उससे भी ज्यादा के लिए”|

वही  राजकुमार की दुल्हन बनी  पत्रलेखा ने भी  शादी की कुछ बेहतरीन तस्वीरें साझा की है और इन तस्वीरों में दोनों ही स्माइल करते हुए दिखाई दे रहे हैं और एक तस्वीर फेरे के समय की है जिसमें राजकुमार राव काफी ज्यादा एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं|

वही पत्रलेखा ने इन  तस्वीरों को साझा करते हुए यह कैप्शन लिखा है कि,” मेरे सब कुछ, मेरे बॉयफ्रेंड, मेरी फैमिली, मेरे सोलमेट, मेरी क्राइम में पार्टनर, मेरे पिछले 11 सालों से  सबसे बेस्ट फ्रेंड से  आज मेरी शादी हो गई और आपकी पत्नी बनने से महान फीलिंग  कुछ भी नहीं है”|

By Anisha