अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और चर्चित जोड़ियों में से एक है। बता दे अभी हाल ही में बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने 5 फ्लैट अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम पर ट्रांसफर किए हैं और इन पांचो फ्लैट की कीमत तकरीबन 38.5 करोड रुपए बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज कुंद्रा ने अभी कुछ दिनों पहले ही अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम पर यह पांचो फ्लैट किए हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में आरोपी पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था और जांच पड़ताल होने के बाद जमानत मिलने पर राज कुंद्रा की रिहाई हुई थी। वही पोर्नोग्राफी केस में फसने के बाद 15 और शिल्पा शेट्टी दोनों ही काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गए थे।

अब एक बार फिर से राज कुंद्रा चर्चाओं में आ गए है। इस बार राज कुंद्रा ने अपने बंगले किनारा का पहला फ्लोर अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम कर दिया है और इस पहले फ्लोर पर कुल 5 फ्लैट्स है। आपको बता दें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति और बच्चों के साथ अपने इसी किनारा नाम के बंगले में रहती हैं और यह बंगला बेहद ही आलीशान और भव्य है।

आपको बता दें शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का बंगला किनारा मुंबई के जुहू इलाके में गांधीग्राम रोड पर स्थित है। इस कपल का यह बंगला सी फेसिंग है जोकि पूरे 5,995 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिल्पा शेट्टी के नाम पर  राज कुंद्रा ने जो फ्लैट ट्रांसफर किया है उसके लिए उन्होंने 1.9 करोड़ रुपए की स्टैंप ड्यूटी भी चुकाई है। आपको बता दें 21  जनवरी 2022 को यह ट्रांजैक्शन किया गया था।  शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का यह बंगला समुंदर तट से कुछ दूरी पर स्थित है और इनके बंगले से समंदर का नजारा देखते ही बनता है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने साल 2009 में शादी रचाई थी | शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ अक्सर ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है और फैन्स को कपल गोल्स देती है हालांकि पिछले कुछ समय से शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज के साथ कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की है और यह दोनों पब्लिक दीदी एक दूसरे के साथ बहुत कम ही नजर आते हैं| आपको बता दें पोर्नोग्राफी केस में फंसने के बाद राज कुंद्रा ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट भी डिलीट कर दी है |

बता दे अभी हाल ही में शमिता शेट्टी के बर्थडे के स्पेशल मौके पर राज कुंद्रा को पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ देखा गया था और इस बर्थडे सेलिब्रेशन में राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी के रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे थे|सोशल मीडिया पर शमिता शेट्टी के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए हैं और इन तस्वीरों में राज कुंद्रा की भी झलक देखने को मिली है| वही इन दिनों राज कुंद्रा अपनी प्रॉपर्टी शिल्पा शेट्टी के नाम पर ट्रांसफर करने को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं|

By Anisha