बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे  अपनी जबरदस्त अदाकारी और फिल्मों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है और वही फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार मौजूद है जोकि अपनी बेहतरीन अदाकारी से अपने किरदारों को जीवंत करने का टैलेंट रखते हैं और इन्हीं कलाकारों में से एक है बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर जोकि एक  मल्टी टैलेंटेड अभिनेता है और वह हर तरह के किरदार बखूबी निभाना जानते हैं | रणबीर कपूर अपने किरदारों में जान फूंकने के लिए किसी भी  हद तक जाने को  तैयार रहते हैं और यही वजह है कि रणबीर कपूर की फिल्में ज्यादातर सुपर हिट साबित होती हैं और इनकी अदाकारी दर्शकों को बेहद पसंद आती है|

रणबीर कपूर  सोशल मीडिया पर भी कुछ खास एक्टिव नहीं रहते परंतु  इसके बावजूद भी इनकी  फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है और  सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के तमाम फैन पेजेस है और इनके फैंस अक्सर ही रणबीर कपूर की  लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोस  सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और इसी बीच सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है  जोकि इन दिनों   काफी ज्यादा वायरल हो रहा है|

देखें विडियो :


बता दे रणबीर कपूर इन दिनों अपनी कई अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं इसके अलावा वह विज्ञापनों की शूटिंग में भी काफी ज्यादा बिजी है  और इसी बीच सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के एक अपकमिंग प्रोजेक्ट के दौरान का  उनका एक वीडियो सामने आया है और यह वीडियो रणबीर कपूर के एक ऐड शूट का है  जिसमें रणबीर कपूर ने एक महिला का अवतार लिया है | वही   रणबीर कपूर के इस वायरल हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से महिला की भूमिका निभाने के लिए रणबीर कपूर ने पूरी तरह से अपने लुक को बदल लिया है  और इसके लिए रणबीर कपूर को कितनी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है|

रणबीर कपूर के इस वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि  ट्रांसफॉरमेशन के लिए किसी भी कलाकार को कितने गहन मेकअप और आर्टिफिशियल सेशन्स से  गुजर ना होता है और वही जब एक कलाकार पुरुष से महिला बनता है तब उसके लिए मेकअप और भी ज्यादा कठिन हो जाता है  और इस बात का अंदाजा आप  रणबीर कपूर के इस वायरल हुए वीडियो को भी देख कर लगा सकते हैं| हालांकि रणबीर कपूर को इस लुक में देखने के बाद फैन्स जमकर  उनकी तारीफ कर रहे हैं और वही लोगों का कहना है कि इस लुक में रणबीर कपूर काफी जच रहे हैं|

गौरतलब है कि रणबीर कपूर के इस  ट्रांसफॉरमेशन  मेकअप का वीडियो  मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह डिसूजा ने  अपनी अधिकारी इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है| इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि रणबीर कपूर कितनी धैर्य पूर्वक चेयर पर बैठकर मेकअप करा रहे हैं और वही सारे मेकअप मैन उन्हें यह लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं|

रणबीर कपूर का यह वीडियो शेयर करते हुए प्रीतिशील सिंह डिसूजा ने  यह कैप्शन भी लिखा है कि,” 1 दिन के काम में  एक टीवीसी के लिए #RanbirKapoor को एक महिला चरित्र में बदलना।” बता दे  रणबीर कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और वही एक्टर के फैन्स  इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं|

By Anisha