अपनी दमदार एक्टिंग और अनोखी ड्रेसिंग सेंस की वजह से अक्सर खबरों और सुर्खियों में छाए रहने वाले बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहद मशहूर और हैंडसम अभिनेता रणबीर सिंह आज लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं| रणवीर सिंह की बात करें तो, अभिनेता ने बीती 6 जुलाई, 2022 की तारीख को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है| ऐसे में अभिनेता के जन्मदिन के इस खास मौके पर हम आपको उन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों से रूबरू कराने जा रहे है…

सबसे पहले अगर रणवीर सिंह के एक्टिंग कैरियर की बात करें तो, शायद आपको यह बात जानकर हैरानी होगी, लेकिन रणबीर सिंह ने महज 13 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था| जिसके बाद आज रणबीर ना केवल अपने बेहतरीन लुक्स और दमदार अभिनय की बदौलत गजब की सफलता और लोकप्रियता को हासिल कर चुके हैं, बल्कि इसके साथ साथ आज रणबीर सिंह के गिनती इंडस्ट्री के कुछ सबसे अमीर और चर्चित अभिनेताओं में भी की जाती है…

अपने बॉलीवुड कैरियर में रणवीर सिंह ने अभी तक तकरीबन 15 फिल्मों में काम किया है, जिनमें उनकी अधिकतर फिल्में हिट या फिर सुपरहिट साबित हुई हैं| इनमे गली ब्वॉय, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी और गुंडे जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं| ऐसे में अगर आज कि कहीं तो, रणवीर सिंह सिर्फ एक फिल्म में नजर आने के लिए तकरीबन 50 करोड़ की फीस चार्ज करते हैं|

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, आज रणवीर सिंह की कुल संपत्ति तकरीबन 224 करोड़ के करीब बताई जाती है, और अगर अभिनेता की सालाना कमाई की बात करें तो, 1 साल में रणबीर तकरीबन 21 करोड़ रुपयों की कमाई करते हैं| जिसमें उनकी फिल्मों की फीस के साथ साथ ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रमोशन के चार्जेस और विज्ञापनों की कमाई शामिल है, जिसके लिए वह 4 से 5 करोड़ तक चार्ज करते हैं|

प्राप्त जानकारियों के मुताबिक आज रणवीर सिंह के पास गोवा में खुद का एक बेहद शानदार और आलीशान बंगला मौजूद है, जिसकी कीमत तकरीबन 9 करोड रुपए बताई जाती है| इसके अलावा मुंबई में भी उनके पास अपना एक लग्जरियस सी फेसिंग फ्लैट है, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपयों से अधिक बताई जाती है|

इन बेहद महंगी रियल एस्टेट प्रॉपर्टी के अलावा रणबीर सिंह के पास कई शानदार गाड़ियां भी मौजूद है| अगर रणबीर सिंह के कार कलेक्शन की बात करें तो, इसमें लगभग 96 लाख रुपयों की लैंड क्रूजर प्राडो, 3.50 करोड़ रुपयों की रेंज रोवर वोग, 3.29 करोड़ रुपयों की ऐस्टन मार्टिन रैपिड एस, 1.6 करोड़ रुपयों की मर्सिडीज़ बेंज जीएलएस और 1.79 करोड़ रुपयों की जैगवार एक्सजेएल सहित 3 करोड़ क लेंबोर्गिनी मौजूद है|

असल जिंदगी की बात करें तो, अभिनेता ने बीते साल 2018 में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ शादी रचाई थी, जिनके साथ आज वह एक हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं| रणबीर और दीपिका की बात करें तो, आज इनकी गिनती बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सबसे पॉपुलर और चर्चित कपल्स में की जाती है, जो अपने फैंस के बीच किसी ना किसी वजह से अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं, और इनके फैन्स भी इनसे काफी ज़्यादा प्यार और लगाव रखते हैं|

By Akash