बॉलीवुड के कुछ बेहद मशहूर और सबसे अधिक चर्चाओं में रहने वाले कपल्स में शामिल अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज लाखों दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं और अपने फैंस के बीच ये कपल ‘ दीपवीर’ नाम से जाना जाता है| इन दोनों की जोड़ी को ना केवल लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है बल्कि सोशल मीडिया पर भी इनकी जोड़ी को लोगों का काफी प्यार मिलता है|

लेकिन आज के अपनी इस पोस्ट के जरिए हम आपको रणवीर या दीपिका के बारे में नहीं बल्कि किसी ऐसे के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कम ही लाइमलाइट में देखा जाता है| हालांकि असल जिंदगी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के काफी करीब है|ये कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी है जो लुक्स के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं दिखती हैं| रितिका की कहे तो सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती है और इन्हें अक्सर ही अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करते देखा जाता है| यही कारण है कि रितिका अक्सर ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं|

रितिका भवनानी को उनके खूबसूरत लुक्स के साथ-साथ शानदार स्टाइल सेन्स को लेकर भी काफी अधिक सुर्खियों में देखा जाता है| और इनके इस शानदार फैशन सेन्स और स्टाइल को फैंस भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं| इसके अलावा कर बात करें उस वक्त की जब रितिका अपने भाई रणवीर सिंह की शादी में नजर आई थी तो उस वक्त भी इन्होंने अपने लुक्स से काफी लोगों का ध्यान आकर्षित किया था| भाई रणबीर सिंह की शादी में रितिका एक स्टनिंग लुक में नजर आई थी और शादी के दौरान क्लिक की गई तस्वीरों में रितिका बेहद खूबसूरत लग रही थी|

जानकारी के लिए बता दें दीपिका रणवीर की है शादी इटली में हुई थी और इस दौरान लगभग सभी रस्मों में रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी भी नजर आई थी| और शादी के दौरान कई ऐसे वीडियोस भी नजर आए थे जिसमें रितिका को अपनी भाभी दीपिका पादुकोण के साथ शादी की रस्मों और इवेंट्स को इंजॉय करते देखा गया था|

हम आपको बता दें दीपिका भावनानी अपनी भाभी दीपिका पादुकोण के साथ काफी अच्छा बांड शेयर करती हैं और इन दोनों को देखकर शायद ही कोई ऐसा कह सकता है के इनके बीच ननंद और भाभी का रिश्ता है| बल्कि असल में तो इन दोनों के रिश्ते को देखने पर ऐसा लगता है जैसे इनके बीच दो बहनों या फिर फ्रेंड्स का रिश्ता है|

पर साथ ही बता दे के रितिका भगनानी अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखना पसंद करती है और इसी वजह से उन्हें लाइमलाइट में भी कम ही देखा जाता है| और शायद यही वजह से है के इतने बड़े सुपरस्टार्स के परिवार से होने के बावजूद भी वो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स को प्राइवेट रखती है|

हालांकि असल जिंदगी में रितिका अपनी भाभी दीपिका पादुकोण के अलावा अपने भाई रणवीर सिंह के भी काफी करीब है और रणवीर भी अपनी बहन का ख़ासा ख्याल रखते हैं|

By Anisha