अपने बेहद खूबसूरत लुक्स और बेहतरीन एक्सप्रेशंस से आज लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाली साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बेहद मशहूर और जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आज टॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेज में भी शामिल है, और इतना ही नहीं बल्कि आज रश्मिका मंदाना दक्षिण भारत के साथ-साथ भारत के तमाम अन्य हिस्सों में भी लाखों फैंस के बीच खुद की एक अच्छी खासी लोकप्रियता रखती हैं|

रश्मिका मंदाना की आज सोशल मीडिया पर भी काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग मौजूद है, जिस वजह से सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अक्सर उनकी शेयर की गई तस्वीरें और वीडियोस फैंस के बीच वायरल होती नजर आती हैं और इसके साथ साथ उनसे जुड़ी अपडेट्स भी फैंस के बीच एक ट्रेंडिंग टॉपिक बनी रहती हैं|

ऐसे में रश्मिका मंदाना ने एक बार फिर से अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है, जो अब उनके फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होते हुए नजर आ रही है| इस तस्वीर की बात करें तो, रश्मिका मंदाना इसमें हमारे हिंदी फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रही हैं| इस दौरान रश्मिका मंदाना जहां एक प्रिंटेड स्ट्राइप्स डिज़ाइन वाली साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन एक सफेद कलर के कुर्ता पजामा पर एक रॉयल जैकेट पहने हुए नज़र आ रही हैं|

रश्मिका मंदाना ने इस तस्वीर को एक बड़े से कैप्शन के साथ पोस्ट किया है, जिसमें एक्ट्रेस लिखती हैं कि उन्हें अब भी इस बात का विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसा हो रहा है| सर (अमिताभ बच्चन) के साथ एक फिल्म करने के बाद, उनसे बात करना, उनके जैसा ही मंच साझा करने में सक्षम होना, उन्हीं विषयों पर बात करना और उनके साथ एक तस्वीर ले पाना|

इसके आगे रश्मिका मंदाना ने अमिताभ बच्चन के बारे में लिखा है- वह एक बिल्कुल शानदार कलाकार है, जो उनके साथ हमेशा एक ऑन स्क्रीन पिता के रूप में बहस करता है| इसके आगे रश्मिका मंदाना ने कैप्शन में लिखा कि यह उनके लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है और हमेशा उनके लिए सुपर स्पेशल होने वाला है| इसके आगे उन्होंने लिखा कि 7 अक्टूबर को तारा और पापा को देखे… अपने नजदीकी सिनेमाघरों में|

ऐसे में रश्मिका मंदाना द्वारा शेयर की गई ये पोस्ट अब उनके फैंस द्वारा जमकर पसंद की जा रही है, और इसके साथ-साथ उनकी इस तस्वीर पर कमेंट्स करते हुए फैंस उनके और अमिताभ बच्चन के लोग की फोटो तारीफे करते हुए भी नजर आ रहे हैं| इसके साथ साथ रश्मिका मंदाना और अमिताभ बच्चन को उनकी इस अपकमिंग फिल्म के लिए बेस्ट विशेस भी दे रहे हैं|

जानकारी के लिए बता दें, आने वाले दिनों में रश्मिका मंदाना अपनी अपकमिंग फिल्म गुड बाय के जरिए बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने वाली है, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन भी उनके पिता का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं| ऐसे में फैन्स अब रश्मिका मंदाना और अमिताभ बच्चन की इस अपकमिंग फिल्म का इन दिनों काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए भी नजर आ रहे हैं|

By Akash