हमारे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट रहे है जिन्होंने अपनी क्यूटनेस और अदाकारी से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है और आज हम बात करने वाले है बॉलीवुड की जानी मानी चाइल्ड आर्टिस्ट तरुणी सचदेव जिन्हें इंडस्ट्री में रसना गर्ल के नाम से भी जाना जाता है और तरुणी सचदेव ने अपने छोटे से एक्टिंग करियर में इतनी पॉपुलैरिटी हांसिल कर ली थी की आज भी लोग तरुणी सचदेव को भुला नहीं पाए है |

बता दे तरुणी सचदेव अब इस दुनिया में नहीं है और साल 2012 में जब तरुणी सचदेव के इस दुनिया को अलविदा कह जाने की खबर सामने आई थी तब हर कोई शॉक रह गया था और किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था की तरुणी सचदेव अब इस दुनिया में नहीं है और आज भी लोग तरुणी सचदेव को याद करते है|बता दे तरुणी सचदेव महज 5 साल की उम्र ही बॉलीवुड में कदम रख ली थी और अपने छोटे से करियर में तरुणी सचदेव काफी नाम और शोहरत कमा ली थी और वही तरुणी सचदेव दिखने में इतनी क्यूट और टैलेंटेड थी की इन्हें बड़ी आसानी से बॉलीवुड में एंट्री करने का मौका मिल गया था और इन्होने अपने करियर में कई सुपरहिट मूवीज में काम किया है |

वही तरुणी सचदेव फिल्मो के आलवा  रसना, कोलगेट रिलाइंस और एल जी जैसे कई कम्पनी के प्रोडक्ट के टीवी विज्ञापनों में भी काम की थी और कई टीवी शो में भी तरुणी सचदेव ने काम किया है |वही अपने दौर में तरुणी सचदेव सबसे महंगी चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में जानी जाती थी और इतनी छोटी सी उम्र में तरुणी सचदेव ने वो मुकाम हांसिल कर लिया था जिसे हांसिल करने में बहुत से लोगो की पूरी उम्र गुजर जाती है |

बता दे तरुणी सचदेव महज 14 साल की छोटी सी उम्र में ही साल 2012 में इस दुनिया को अलविदा कह गयी थी और एक प्लेन एक्सीडेंट में तरुणी सचदेव ने अपनी जान गंवाई थी |दरअसल तरुणी सचदेव एक जिस प्लेन से सफर कर रही थी वो अचानक से ही क्रैश हो गया था और दुर्भाग्यवश इस हादसे में तरुणी सचदेव की जान चली गयी थी और जब ये दिल दहला देने वाले हादसे के बारे में लोगो को पता चला तब लोग अपने आंसू रोक नहीं पाए और आज तरुणी सचदेव हमारे साथ नहीं है |

आपको बता दे इस प्लेन हादसे में तरुणी सचदेव अपनी माँ के साथ थी और उनकी माँ भी इस हादसे में चल बसी थी और भी अगर रसना की बात होती है तब तरुणी सचदेव का वो मासूम सा चेहरा लोगो के सामने आ जाता है |

आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी की तरुणी सचदेव का जिस दिन जन्म हुआ था उसी दिन वो हादसा भी हुआ था और अपने जन्मदिन के मौके पर ही तरुणी सचदेव इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गयी थी |

वही तरुणी सचदेव को शायद अपने अंतिम समय का पूर्वाभास पहले ही हो गया था और जब वो अपनी माँ के साथ प्लेन से नेपाल जा रही थी और वो अपने दोस्तों से आखिरी बार मिली थी और उनसे मिलकर तरुणी सचदेव ने ये कहा था की ये उनकी आखरी मुलाकात है और जब तरुणी सचदेव अपनी माँ के साथ  हवाई सफर पर गयी तब वहां से लौट कर कभी वापिस नहीं आई और रह गयी तो बस तरुणी सचदेव की यादे |

 

By Anisha