90 के दशक की बेहद जानी-मानी और खूबसूरत एक्ट्रेस रवीना टंडन अपने वक्त की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल रही हैं| अपने शानदार लुक्स और एक्टिंग के दम पर इन्होंने एक लंबे वक्त तक इंडस्ट्री के साथ-साथ लाखों दर्शकों के दिलों पर भी राज किया है| यही कारण है कि आज फिल्म इंडस्ट्री से इतने लंबे वक्त से दूर होने के बाद भी अक्सर यह खबर सुर्खियों में नजर आती हैं और साथ में सोशल मीडिया पर भी आज रवीना के लाखों की गिनती में जाने वाले मौजूद हैं| यहां अक्सर इनकी तस्वीर और वीडियोस भी वायरल होती नजर आती हैं|

अपने करियर के दौरान कई सफल फिल्मों में नजर आई एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने फिल्मी करियर के दौरान बॉलीवुड के लगभग हर बड़े कलाकार के साथ काम किया है लेकिन इसके बाद शादी रचा कर हमेशा के लिए फिल्मी दुनिया से दूर हो गई| बता दे रविना ने साल 2004 में जाने-माने बिजनेसमैन अनिल थडानी संग शादी रचाई थी जिसके बाद से इन्होंने फिल्मी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहते हैं|

आज की कहे तो रवीना टंडन अपनी निजी जिंदगी में काफी खुश हैं और आज ये कुल दो बच्चों की मां भी हैं जिनमें एक बेटी राशा थड़ानी और एक बेटा रणवीर थड़ानी शामिल है| वहीं दो बच्चों के साथ साथ अपनी शादी से पहले ही इन्होंने दो बेटियों को भी अडॉप्ट किया था जिनके नाम पूजा और छाया हैं| और हम आपको बता दें इनकी यह दोनों अडॉप्ट की गई बेटियां भी आज अपने अपने करियर में काफी कामयाब हो चुकी हैं|

अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको रवीना टंडन की बेटी राशा थड़ानी के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं| राशा थड़ानी की बात करें तो उनका जन्म 16 मार्च, 2005 को हुआ था और आज वह पूरे 16 सालों की हो चुकी हैं| राशा अपनी मां की तरह ही बेहद खूबसूरत दिखती हैं और अक्सर ही इन्हें मां रवीना के साथ देखा जाता है| अब कि कहे तो राशा पहले से बड़ी और समझदार भी हो गई हैं|

राशा की कहे तो उन्हें लेकर या कहना गलत नहीं होगा के लुक्स के मामले में वह अपनी मां पर ही गई हैं और ये रवीना की तरह ही खूबसूरत और प्यारी दिखती हैं| अक्सर इन्हें लेकर ऐसा कहा जाता है यह भी अपनी मां की तरह एक्ट्रेस बनने की योग्यता रखती हैं पर अगर राशा की कहे तो उन्हें एक्टिंग से अधिक सिंगिंग का शौक है|

राशा थड़ानी को तरह-तरह की म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाने का काफी शौक है इन दिनों अपने टीनएज के दिनों को इंजॉय करते हुए यह अपने इन्हीं शौकों को पूरा कर रही हैं| इसके अलावा हम आपको बता दें राशा थड़ानी की तस्वीरें भी अक्सर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती नजर आती हैं| जहां रवीना टंडन के फैन्स भी एक्ट्रेस की बेटी पर काफी प्यार लुटाते नजर आते हैं|

हालाँकि रवीना टंडन अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर बेटी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आती हैं| वहीं दूसरी तरफ राशा ने अपना खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना रखा है जहाँ वो खुद भी काफी एक्टिव रहती है|

By Anisha