एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से जुड़े सितारों को अक्सर उनके लुक्स और अभिनय के लिए ही जाना जाता है, लेकिन हर एक इंसान की तरह उनका भी एक नाम होता है, जिस नाम से उन्हें जाना जाता है| लेकिन अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले कुछ बेहद मशहूर और जाने-माने अभिनेताओं से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अपने नाम बदल लिए थे|

चलिए हम आपको एक-एक करके इन अभिनेताओं से मिलाते हैं और बताते हैं कि आखिर उनके असली नाम क्या थे…

अमिताभ बच्चन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम हिंदी फिल्म जगत के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन का है, जिन्होंने आज अपने बेहतरीन अभिनय और दमदार डायलॉग डिलीवरी के दम पर करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी एक अहम पहचान बनाई है| पर, आज अमिताभ बच्चन के इन करोड़ों फैंस में बहुत कम लोगों को यह बात पता है कि उनका असली नाम इंकलाब श्रीवास्तव है, जिसे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद बदल लिया था| और आज तो अमिताभ बच्चन को बिग बी के नाम से भी जाना जाता है|

मिथुन चक्रवर्ती

बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने अपने लुक्स और दमदार अभिनेता गजब की दौलत और शोहरत हासिल की है| मिथुन चक्रवर्ती की बात करें तो, फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने से पहले मिथुन चक्रवर्ती का नाम गौरंगा चक्रवर्ती हुआ करता था, जिसे उन्होंने इंडस्ट्री में आने से पहले ही बदल दिया| और आज तो मिथुन चक्रवर्ती अपने चाहने वालों के बीच मिथुन दा के नाम से जाने जाते हैं|

सलमान खान

अपने फैंस के बीच भाई जान के नाम से अपनी पहचान रखने वाले बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान आज इंडस्ट्री के कुछ बेहद सफल और मशहूर अभिनेताओं में शामिल है, जिनके फिल्मी कैरियर में कई एक से बढ़कर एक हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल है| पर आपकी जानकारी के लिए बता दें, अभिनेता सलमान खान का असली नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है, जिसे इंडस्ट्री में आने के बाद इन्होंने शॉर्ट कर लिया|

अक्षय कुमार

अपने लाखों चाहने वालों के बीच खिलाड़ी भईया के नाम से मशहूर बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेता अक्षय कुमार अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाने जाते हैं, जो अक्सर अपने फिल्मों में बिल्कुल बदले हुए अवतारों में नजर आते हैं| पर हम आपको बता दें, आज करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है| इसके अलावा आज अक्षय कुमार के फैंस उन्हें प्यार से अक्की भी कहते है|

सैफ अली खान

पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर और सफल अभिनेता के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं| पर आपकी जानकारी के लिए बता दें, अबे लाखों चाहने वालों के बीच सैफ अली खान के नाम से जाने जाने वाले एक्टर का असली नाम साजिद अली खान है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपने इस नाम को चेंज कर लिया था|

By Akash