हमारे बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता रहे है जिन्होंने अपने दमदार अदाकारी और स्टाइल से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है  और आज हम बात करने वाले है बॉलीवुड के एक ऐसे ही दिग्गज अभिनेता की जिन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मो में काम किया है और ये अभिनेता कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के जाने माने  अभिनेता विनोद खन्ना है जो की आज हमारे बीच नहीं है पर इनकी अदाकारी और स्टाइल को आज भी लोग भुला नहीं पाए है |

एक ज़माने में  विनोद खन्ना का स्टारडम कुछ ऐसा था उनके आगे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी फीके पड़ते थे पर विनोद खन्ना का अच्छा खासा करियर उनकी ही गलतियों की वजह से तबाह हो गया और इसका खुलासा खुद विनोद खन्ना ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है और ये खुलासा विनोद खन्ना ने साल 1982 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये किया था |

अपने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विनोद खन्ना ने खुद ही अपने एक्टिंग करियर को अलविदा  कहने का एलान किया था और वो इतनी इतनी दौलत और शोहरत हांसिल करने के बाद भी सब कुछ छोड़ कर आध्यात्मिक गुरु आचार्य रजनीश के पास अमेरिका चले गये थे और वहां पर विनोद खन्ना एक बेहद ही सरल जीवन जीना शुरू क्र दिए थे और आश्रम में अपने गुरु जी के पास ही रहने लगे थे  और आश्रम में ५ साल बिताने के बाद  विनोद खन्ना का मन वहां से उखड़ गया और वो एक बार फिर से बॉलीवुड की तरफ रुख कर लिए थे |

वही बात करें विनोद खन्ना के पर्सनल लाइफ की तो विनोद खन्ना ने साल 1971 में अपनी कॉलेज की दोस्त गीतांजलि  के साथ शादी रचाई थी और शादी के बाद विनोद खन्ना के दो बेटे भी हुए और अपना पूरा परिवार स और करियर छोड़कर विनोद खन्ना  अमेरिका चले ह गये थे और अपनी पत्नी तक से दूर हो गये थे

वही जब आश्रम छोड़कर एक बार फिर से विनोद खन्ना मुंबई वापोस आये तब उनका स्टारडम और रुतबा सब कुछ खत्म हो गया था और इसके साथ इह उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहद नाजुक हो गयी थी अपने अंतिम दिनों मेंतो विनोद खन्ना को काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा था और उन्हें इंडस्ट्री में कोई भी काम नहीं इमल रहा था और वो काम मांगने के लिए डायरेक्टर के पास रोज रोज चक्कर काटते थे और तब विनोद खन्ना की मदद महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने की थी और उन्हें इस मुश्किल वक्त में सहारा दिया था |

वही एक फिल्म के दौरान विनोद खन्ना की मुलाकात बिजनेसमैन सरयू दफ्तरी की बेटी कविता दफ्तरी से हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया और एक दुसरे को लम्बे समय तक डेट करने के बाद विनोद खन्ना ने साल 1990 में कविता दफ्तरी के साथ शादी र रचा ली और आपको बता दे कविता दफ्तरी उम्र में  विनोद खन्ना से करीब १६ साल छोटी थी पर इसके बावजूद भी दोनों ने शादी रचाई|

जब विनोद खन्ना ने पहली पत्नी को छोड़कर खुद से छोटी उम्र की लड़की  के साथ शादी रचाई थी तब लोग काफी हैरान हुए  थे |

By Anisha