अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से आज लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी नजर आ चुकी हैं और अपनी इन्हीं प्रोजेक्ट के दम पर आज भी इनका चोपड़ा देश-विदेश में मौजूद अपने लाखों फैंस के बीच एक ग्लोबल स्टार के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं, जिस वजह से उन्हें आज अक्सर किसी न किसी वजह से मीडिया और लाइमलाइट में देखा जाता है|

ऐसे में आज प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं और उनसे जुड़ी कोई भी अपडेट फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई भी नजर आती है| साथ ही उनकी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया और इंटरनेट पर फैंस के बीच अक्सर वायरल होती हुई नजर आती हैं|

ऐसे में अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा की कुछ लेटेस्ट फोटोस ऑफ सोशल मीडिया और इंटरनेट पर काफी तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं, जो सऊदी अरब में हुए रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की है, जहां पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते गुरुवार के दिन शामिल हुई थी और इस दौरान अपने बेहद स्टाइलिश और स्टनिंग लुक के अलावा प्रियंका चोपड़ा अपने देसी अंदाज से फैंस के दिलों को जीत की हुई नजर आई|

प्रियंका चोपड़ा की जो तस्वीरें सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, उनमें एक्ट्रेस एक ऑफ वाइट कलर का शिमरी गाउन पहने हुए बेहद ही खूबसूरत और गॉर्जियस लुक में नजर आ रही हैं| अपनी इस ड्रेस के साथ अपने लुक को कंपलीमेंट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने एक डायमंड नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स भी पहन रखे हैं| इसके अलावा अगर हेयर और मेकअप की बात करें तो, न्यूड मेकअप के साथ प्रियंका चोपड़ा इस दौरान खुले बालों में नजर आ रही हैं|

लेकिन, इंटरनेट और सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों के वायरल होने की वजह उनके लुक्स ही नहीं बल्कि उनका देसी अंदाज भी है, जो अब फैन के साथ-साथ तमाम सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इस दौरान प्रियंका चोपड़ा कुछ तस्वीरों में नमस्ते करते हुए रोज देती नजर आ रही है, जो यकीनन हमारे देश के लिए एक बेहद गर्व की बात है|

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा अपने देश से दूर होते हुए अपनी सभ्यता और संस्कृति को प्रदर्शित करती हुई नजर आई हैं बल्कि इससे पहले भी कई बार प्रियंका चोपड़ा को ऐसा करते हुए देखा जा चुका है| इसके अलावा अपनी शादी के बाद आज अमेरिका में रह रही प्रियंका चोपड़ा वहीं पर तमाम व्रत त्यौहारों को पूरे विधि विधान के साथ मनाती हुई नजर आती हैं|

जानकारी के लिए बता दे, प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल 2018 में फेमस अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी की थी, जिसके बात अभी कल ही बीती 1 दिसंबर, 2022 की तारीख को अभिनेत्री ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह भी सेलिब्रेट की है और इसे लेकर भी अभिनेत्री को काफी सुर्खियों में देखा गया था|

By Anisha