टीवी सीरियल की बात करें तो अधिकतर सेरिअल्स में दो ऐसे लीड रोल्स जरूर ही मौजूद होते हैं जिन्हें ऑन स्क्रीन लाइफ पार्टनर्स के रूप में प्रस्तुत किया जाता है| पर अदल जिंदगी में जहाँ लाइफ पार्टनर्स की उम्र में अधिक अंतर नही रहता है वहीँ जब बात सीरिअल्स के पार्टनर्स की आती है तो कई बार कास्टिंग डायरेक्टर्स सितारों की पॉपुलैरिटी को ध्यान में रखते हुए उन्हें चुन लेते है और इस बीच वो उम्र के फांसलों को कई बार नज़रंदाज़ भी कर देते है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये आपको हम कुछ ऐसे ही सितारों की जोड़ियों से मिलाने जा रहे है…

प्रियल महाजन और अमर उपाध्याय

टीवी सीरियल ‘मोलकी’ में अहम किरदार निभाते नजर आये अभिनेता अमर उपाध्याय और अभिनेत्री प्रियल महाजन की जोड़ी को दर्शकों का काफी प्यार मिला था और इन दोनों की बोन्डिंग और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया था| हालाँकि जानकारी के लिए बता दे के इन दोनों सितारों की असल उम्र में तकरीबन 25 सालों का अंतर है|

अनुष्का सेन और विकास मनकतला

टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन और एक्टर विकास मनकतला की जोड़ी टीवी के बेहद लोकप्रीय सीरियल ‘झांसी की रानी’ में देखा गया था| हालाँकि अगर इनके उम्र के फासलों पर नजर डालें तो हम आपको बता दें के इनमे अनुष्का जहाँ महज़ 8 साल की है वहीँ विकास पूरे 36 साल है| ऐसे में इन दोनों की उम्र में साफ़ साफ़ आधे का अंतर नजर आ रहा है|

रीम शेख और सेहबान आजिम

मशहूर सीरियल ‘तुझसे है राब्ता’ में नजर आई रीम शेख और सेहबान आजिम की जोड़ी को दर्शकों का काफी सारा प्यार मिला था| पर अगर इन दोनों की रियल एज की बात की जाए तो इन दोनों सितारों की उम्र में तकरीबन 17 सालों का फांसला है| हालाँकि बावजूद इसके इन दोनों नें काफी अच्छी तरह से अपने किरदारों को निभाया था|

अविका गौर और मनीष राय सिंघन

टीवी के बेहद लोकप्रीय और कामयाब सीरिअल्स की सूची में काफी उपर नजर आने वाले शो ‘ससुराल सिमर का’ में अभिनेत्री अविका गौर की जोड़ी अभिनेता मनीष राय सिंघन के साथ प्लाट की गयी थी| पर हम आपको बता दें के असल जिन्दी में इन दोनों की उम्र के बीच पूरे 22 सालों का अंतर है| इनमे जहाँ अविका की उम्र 22 साल है वहीँ मनीष की उम्र 44 साल है|

शाहिर शेख और रिया शर्मा

टीवी के लोकप्रीय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिनेता शाहिर शेख और रिया शर्मा की केमिस्ट्री को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था| हालाँकि हम आपको बता दें के इन दोनों सितारों की उम्र में पूरे 12 सालों का फांसला है जिनमे शहीर की उम्र रिया शर्मा से अधिक है| वहीँ रिया के एक इंटरव्यू की कहें तो इन्होने बताया था के शहीर पर बचपन से ही उनका क्रश था और वो उनके साथ हमेशा से काम करना चाहती थी|

प्रविष्ट मिश्रा और औरा भटनागर

टीवी के एक अन्य लोकप्रिय शो ‘बैरिस्टर बाबू’ की पॉपुलैरिटी से तो आप सभी वाकिफ होने| इस शो के सितारों पर नजर डालें तो हम आपको बता दें के इसमें अभिनेता प्रविष्ट मिश्रा और अभिनेत्री औरा भटनागर लीड रोल्स में नजर आये थे| बता दें के प्रविष्ट मिश्रा की उम्र जहाँ 27 साल है वहीँ औरा भटनागर की उम्र 10 साल है|

By Anisha