टीवी पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर रियलिटी शो इंडियन आइडल मैं बॉलीवुड के बीते वक्त के सितारे अक्सर ही बतौर गेस्ट शामिल होते देखे जाते हैं| यहां पर अक्सर इन सितारों को कुछ ऐसे किस्से को सुनाते देखा जाता है जिनकी जानकारी फैंस को नहीं होती है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको वेटरन एक्ट्रेस रीना रॉय के द्वारा बताए गए गुस्से से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं इसमें उन्होंने 80-90 के दशक के बेहद जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा से जुड़े कई खुलासे किए थे|

बता दे शो इंडियन आइडल के एक वीकेंड के एपिसोड में रीना रॉय गेस्ट के रूप मे शामिल हुई थी जहां पर शो के होस्ट आदित्य नारायण एक्ट्रेस से बॉलीवुड के 6 जाने माने अभिनेताओं की तस्वीरों को दिखाते हुए इनसे सवाल किए थे| इनमें राजेश खन्ना, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद खन्ना, सुनील दत्त और धर्मेंद्र जैसे बेहद मशहूर अभिनेताओं की तस्वीरें शामिल थी|

इनमे सुनील दत्त के बारे में बात करते हुए रीना रॉय ने इन्हें सबसे जेंटलमैन बताया था| इनके बाद अभिनेता जीतेंद्र को लेकर एक्ट्रेस ने बताया था कि वह सबसे ज्यादा कंजूस है| और आगे धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर रीना रॉय ने कहा था के ये दोनों सबसे खराब डांसर रहे हैं|

शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में बात करते हुए आगे रीना रॉय ने बताया था के वो सेट पर अक्सर सबसे लेट आया करते थे और साथ ही वो काफी खराब डांसर भी हुआ करते थे| वहीँ जितेंद्र को लेकर उन्होंने बताया के वो इंडस्ट्री के कुछ ऐसे अभिनेताओं में शामिल थे जो वक्त के बेहद पाबंद थे और इस मामले में रीना राय जितेंद्र की तुलना बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से भी कर डाली थी|

अगर गुजरे वक्त की बात करें तो बॉलीवुड में एक ऐसा दौर भी आया था जब अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री रीना रॉय के प्यार के चर्चे काफी अधिक खबरों सुर्खियों में नजर आने लगे थे| जानकारी के लिए बता दें इन दोनों सितारों ने एक दूसरे के साथ तकरीबन 15 फिल्मों में साथ काम किया है| और ऐसा भी बताया जाता था के कई बार कुछ बड़ी फिल्मों को रीना रॉय सिर्फ इसलिए छोड़ दिया करती थी क्योंकि उन्हें शत्रुघ्न सिन्हा संग फिल्में करनी होती थी|

हालांकि रीना रॉय और शत्रुघन सिंहा का रिश्ता लगभग 7 सालों तक चल सका जिसके बाद किसी काम के चलते रीना राय को लंदन जाना पड़ा| और इसी दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा संग शादी रचा ली जिसके बाद इन दोनों का यह रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो गया| वहीँ शत्रुघन सिन्हा की शादी की जानकारी पाने के बाद रीना रॉय ने मोहसिन खान संग शादी कर ली जिनसे उनकी मुलाकात लंदन में ही हुई थी|

2 अगस्त, 1983 को रीना रॉय ने मोहसिन खान संग शादी रचाई थी और अपनी शादी के बाद हमेशा के लिए बॉलीवुड को अलविदा कह कर पाकिस्तान में रहने लगी| शादी से रीना रॉय एक बेटी की मां भी बनी और इसके कुछ वक्त बाद ही रीना राय का यह रिश्ता टूट गया|

जिसके बाद आज रीना रॉय अपनी बेटी के साथ मुंबई में रहकर अपनी जिंदगी बिता रही हैं|

By Akash