बीते 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल बेहद जानी-मानी और खूबसूरत अभिनेत्री रेखा आज काफी लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने के बावजूद भी लाखों दिलों पर राज करते हैं| रेखा आज भी जब किसी अवॉर्ड फंक्शन या फिर पार्टी और इवेंट में शामिल होती हैं, तो लाखों लोगों की नजरें उन्हीं पर होती हैं| ऐसा इसलिए क्योंकि रेखा ने अपनी उम्र के अनुसार अपनी फिटनेस को काफी शानदार तरीके से मेंटेन कर रखा है, और यही कारण है कि आज भी लोग रेखा की खूबसूरती और उनकी फिटनेस की तारीफ करते हैं|

आज के कहे तो रेखा की उम्र 67 साल हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद आज भी वह खूबसूरती के मामले में कई वर्तमान समय की अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम इसी विषय पर बात करने जा रहे हैं और आपको रेखा की फिटनेस से जुड़े कुछ ऐसे राज बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आप शायद ही पहले से जानते होंगे…

सबसे पहले का रेखा के शुरुआती दिनों की बात करें तो फिल्म जगत का हिस्सा बनने से पहले रेखा थोड़ी मोटी हुआ करती थी और इस वजह से फिल्म जगत में कदम रखने के लिए सबसे पहले उन्होंने अपना वजन कम किया था| और फिर साल 1978 में रेखा पहली बार फिल्म घर में नजर आई थी| रेखा को इस फिल्म में बिल्कुल एक बदले हुए अवतार में देखा गया था और उन्हें इस अंदाज में देखकर कई लोग हैरान रह गए थे|

वही अगर अभी की कहे तो रेखा आज भी अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं और हर दिन वो खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करती हैं| इसके अलावा रेखा ने एक बार खुद ही अपनी फिटनेस पर बात करते हुए बताया था कि उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा भी लिया था, और यही उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा राज भी है| इसके अलावा उन्होंने बताया था कि हमेशा वह लगभग दिन का एक घंटा जरूर योगा करने के लिए निकालती हैं|

साथ ही हम आपको बता दें, रेखा ने अपनी फिटनेस को मेंटेन करने के लिए जिम भी ज्वाइन किया था पर वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की पहली एक्ट्रेस थी जिन्होंने होटल रमी इंटरनेशनल के एक जिम में रजिस्ट्रेशन कराया था| साथ ही एक्सरसाइज के अलावा रेखा खुद को फिट रखने के लिए स्विमिंग भी करती है|

जैसा कि कई अभिनेत्रियों द्वारा सुनने को मिलता है, कि डांस के जरिए भी खुद को फिट रखा जा सकता है| ऐसे में रेखा डांस करने के लिए भी दिन में थोड़ा बहुत वक्त निकाल लेती हैं| इस सब के साथ-साथ रेखा अपने डाइट और ईटिंग हैबिट्स पर भी काफी ध्यान देती हैं| रेखा खाने में सिर्फ नेचुरल डाइट ही लेती हैं और तेल मसाले वाली किसी भी डाइट से रेखा खुद को दूर ही रखती हैं|

खाने में रेखा उबली हुई सब्जियां, ढेर सारी सलाद, सूखे मेवे और अंकुरित अनाज खाती हैं|खाने के साथ साथ अपने शरीर और स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी का भी भरपूर सेवन करती हैं|

By Akash