बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे हुए आज 2 साल का वक्त गुजर चुका है, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें भुला नहीं पाए हैं और इसी वजह से आज दुनिया में ना होते हुए भी सुशांत सिंह राजपूत अपने फैंस के दिलों में जिंदा है| सुशांत सिंह राजपूत की बात करें तो, बीती 14 जून, 2020 की तारीख को अभिनेता हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए थे, और ऐसे में आज 14 जून 2022 को उनकी पुण्यतिथि पर उनके तमाम करीबी लोगों के साथ-साथ उनके लाखों फैंस ने उन्हें याद किया है|

इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती ने भी अभिनेता कौन की पुण्यतिथि पर याद किया, और इसी के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए याद किया है| वहीं दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने भी एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए, अपने भाई को याद किया है|

रिया चक्रवर्ती ने लिखा- मिस यू

सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम में अकाउंट के जरिए अभिनेता के साथ अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आई हैं|

इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रिया चक्रवर्ती ने कैप्शन में लिखा है कि वह उन्हें हर दिन मिस करती है| इसके बाद उन्होंने एक हार्ट इमोजी लगाया है| रिया चक्रवर्ती द्वारा की गई ये सोशल मीडिया पोस्ट और इस पोस्ट में नजर आई तस्वीरें अब काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, और फैन्स इन पर अपने रिएक्शंस देते हुए नजर आ रहे हैं| इसके साथ-साथ फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उन्हें याद करते और अपनी तरह-तरह की अन्य प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं|

भाई को याद कर इमोशनल हुई बहन

रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ सुशांत सिंह राजपूत असल जिंदगी में अपनी बहनों के भी काफी करीब थे और ऐसे में उनकी पुण्यतिथि पर उनकी बहन श्वेता ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया के जरिए एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है| अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एक बच्चे के साथ नजर आए हैं|

अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि रात को इस दुनिया से गए हुए 2 साल हो गए हैं, लेकिन जिन मूल्यों और सिद्धांतों के लिए वो हमेशा खड़े रहते थे, आज वह इस वजह से अमर हो चुके हैं|

आगे सुशांत की बहन ने बताया है कि दया, करुणा और सब के लिए प्यार उनकी खुफिया थी और सभी के लिए वह कुछ ना कुछ करना चाहते थे| उन्होंने लिखा है कि उनकी खूबियों और आदर्शों का सम्मान करती हैं और लगातार उनका पालन करती रहेंगे|

बताते चलें, सुशांत सिंह राजपूत को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए उनके करीबी लोगों के साथ-साथ उनके लाखों फैंस और कई जाने-माने और मजबूर फिल्मी दुनिया के सितारों ने भी पोस्ट किया है|

By Anisha