बॉलीवुड के बेहद मशहूर अभिनेता अनिल कपूर असल जिंदगी मे कुल 2 बेटियों के पिता हैंं जिनमे इनकी पहली बेटी का नाम सोनम कपूर और दूसरी बेटी का नाम रिया कपूर हैं| बता दे अपनी आज की इस पोस्ट में हम आप से अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर के बारे में बात करने जा रहे हैं जो अभी हाल ही में बीती 14 अगस्त की तारीख को शादी के बंधन में बंधी हैं| हालाँकि यह शादी उतनी अधिक खबर और सुर्खियों में इसलिए नहीं रही क्योंकि शादी में देश के कोरोनावायरस के हालातों को देखते हुए सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे|

बात करें अगर अनिल कपूर की बेटी रिया की तो उन्होंने अपने ही बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी रचाई है और इनकी शादी काफी सिंपल तरीके से पूरी हुई है| अनिल कपूर ने अपने जुहू के ही बंगले में बेटी रिया की शादी प्लान की थी|  जानकारी के लिए बता दें रिया कपूर और करण बूलानी तकरीबन 11 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं जिसके बाद अब जाकर यह दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं|

वही अगर बात करें रिया कपूर के प्रोफेशन की तो बता दे के रिया कपूर एक फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में अपनी पहचान रखती हैं और इन्होंने अपने करियर में अभी तक कुल 4 फिल्मों का प्रोडक्शन किया है| रिया कपूर कि कहे तो अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर के मुकाबले यह कम ही लाइमलाइट में देखी जाती हैं और अपनी जिंदगी को यह प्राइवेट रखना ही पसंद करती हैं|

रिया कपूर नेटवर्थ

यह सब के बाद अगर प्रिया कपूर की कुल संपत्ति की बात करें तो इनके पास तकरीबन 5 से 6 मिलियन डॉलर्स के बीच संपत्ति मौजूद है जो कि भारतीय रुपयों में लगभग 37 से 46 करोड़ रुपयों के बीच है| बात करे अगर रिया के वर्कफ्रंट की तो इन्हें सबसे अधिक फेम फिल्म आयशा के निर्देशन के बाद मिला था जिसमे इनकी एक सह निर्मित फिल्म थी|

रिपोर्ट्स में अभी तक रिया के किसी भी खुद के घर या फिर अपार्टमेंट की जानकारी तो नहीं मिली है और शादी से पहले तक वो  पिता अनिल के साथ उनके घर में रखे हैं| हालांकि रिया के पास अपनी खुद की शानदार और लग्जरी कार्स जरूर मौजूद है जिनमेमर्सडीज बेंज S400  और मर्सिडीज मेबैक एस 500 जैसी गाड़ियां शामिल है|

कैसे करती हैं रिया कमाई

जानकारी के लिए बता दें अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर की कुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उनके क्लॉथिंग ब्रांड से आता है जो कि उन्होंने अपनी बहन सोनम कपूर के साथ शुरू किया था| इनके इस फैशन ब्रांड का नाम रेसन है जिसे इन्होंने अपनी बहन सोनम कपूर के साथ शुरू किया था और यह दोनों बहने इस ब्रांड में पार्टनर हैं|

इसके अलावा अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म वीरे दी वेडिंग का प्रोडक्शन करके भी रिया कपूर ने काफी कमाई की थी और इनकी या फिर में बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सफल रही थी| इस सबके साथ साथ मीडिया पर ब्रांड प्रमोशन करके भी रिया अच्छी खासी कमाई करती हैं|

By Akash