अपनी यूनिक ड्रेसिंग सेंस और स्टाइलिंग की वजह से जानी जाने वाली बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं अधिक अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों और सुर्खियों में छाई हुई हैं, क्योंकि अभी बीते कुछ वक्त पहले ही सोनम कपूर अपने पहले बच्चे की मां बनी है और मां बनने के बाद से एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ ही रहते हुए अपने मदरहुड फेस को इंजॉय कर रही हैं|

ऐसे में बहन रिया कपूर भी इन दिनों सोनम कपूर को उनके बच्चे का ख्याल रखने में काफी मदद करती हैं और इसके साथ-साथ रिया कपूर अपने भांजे के साथ अक्सर खेलती और उनपर जमकर प्यार लुटाती हुई भी नजर आती हैं, जिस वजह से रिया कपूर और सोनम कपूर के बेटे वायु के बीच की बहुत क्यूट और प्यारी बॉन्डिंग को भी फैंस खूब पसंद करते हैं|

ऐसे में बीते दिनों भाईदूज के खास मौके पर सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए एक बेहद क्यूट सी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपनी बहन सोनम कपूर और उनके बेटे वायु के साथ नजर आई थी| इस तस्वीर में रिया कपूर और सोनम कपूर एक सोफे पर रेस्ट करती हुई नजर आई थी, और इस दौरान उन्होंने अपने भांजे वायु को गोद ले रखा था|

लुक्स की बात करें तो, इस दौरान रिया कपूर जहां एक वाइट कलर की लाइट आउटफिट पहने हुए नजर आई थी, वहीं दूसरी तरफ सोनम कपूर इस दौरान एक रेड कलर की आउटफिट में करती हुई नजर आई| बहनों के अलावा सोनम कपूर के बेटे वायु इस तस्वीर में एक रेड कलर की टी-शर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स में नजर आए है|

ऐसे में अब ये बेहद प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर रिया कपूर के साथ साथ सोनम कपूर के फैंस के बीच भी काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है, जिसे अब तमाम फैंस ही नहीं बल्कि फिल्मी दुनिया के कई बेहद पॉपुलर और चर्चित सितारे भी काफी पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं और इसके साथ-साथ इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भी नजर आ रहे हैं|

इसके अलावा रिया कपूर और भांजे वायु के बीच की बेहद क्यूट और प्यारी बॉन्डिंग की भी चाहने वाले खूब तारीफें कर रहे हैं क्योंकि इस तस्वीर को देखने के बाद बिल्कुल ऐसा लग रहा है जैसे बच्चे को जन्म देने के बाद अब सोनम कपूर कि सारी जिम्मेदारियों को रिया कपूर ने संभाल लिया है और अपनी बहन को उन्होंने पूरी तरह से रेस्ट करने का मौका दिया है, जिस तरह से वह अपने भांजे को गोद में लिए हुए उसे सुलाती हुई नजर आ रही हैं|

रिया कपूर द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर फैंस के अलावा महीप कपूर, शनाया कपूर, भूमि पेडणेकर और मलाइका अरोड़ा जैसे कई चर्चित बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी अपने रिएक्शन लिए हैं, और इस क्यूट तस्वीर की तारीफे करते हुए नजर आए हैं|

जानकारी के लिए बता दें, अभी हाल ही में बीती 20 अगस्त, 2022 की तारीख को सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु को जन्म दिया है|

By Akash