बॉलीवुड के अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर 22 जनवरी 1980 में शादी के बंधन में बंधे थे और इन दोनों के दो बच्चे हैं जिनमें से बेटे रणबीर कपूर तो अपने माता पिता की तरह ही अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाए हैं और इंडस्ट्री में काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं| वही बात करें ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिधिमा कपूर की तो रिद्धिमा कपूर फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद भी एक्टिंग की दुनिया से कोसों दूर है और वो लाइमलाइट से भी कोसो दूर रहती है |

हालांकि रिधिमा कपूर अपनी फैमिली के साथ अक्सर ही स्पॉट की जाती हैं और अभी हाल ही में रिधिमा कपूर को भाई रणबीर और आलिया की शादी में भी देखा गया था | रिद्धिमा कपूर ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने क्यों अपने भाई रणबीर कपूर और बहने करीना और करिश्मा की तरह फिल्मों में एंट्री नहीं की |

दरअसल हाल ही में रिधिमा कपूर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जब लंदन में अपनी पढ़ाई कर रही थी उसी दौरान उनके पास एक्टिंग के बहुत सारे ऑफर आए थे और फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट करना चाहते थे| जिस वक्त रिधिमा कपूर के पास फिल्मों के ढेरों ऑफर आ रहे थे उस वक्त उनकी उम्र महज 19 साल थी और उन्होंने यह बातें अपनी मां नीतू कपूर के साथ भी शेयर की थी परंतु उस वक्त ना तो नीतू कपूर और ना ही रिद्धिमा कपूर खुद फिल्मों में डेब्यू करने के पक्ष में थी|

रिद्धिमा कपूर ने आगे बताया कि जब वो लंदन से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वापस इंडिया आई तब उनकी जल्दी-जल्दी में शादी हो गई और इसी वजह से रिद्धिमा कपूर फिल्मों में अपना करियर बनाने के बारे में सोच नहीं पायी और इसी वजह से रिद्धिमा कपूर बॉलीवुड में एंट्री नहीं कर पाई|

रिद्धिमा कपूर ने अपने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि यदि मैं अभिनेत्री बनती तो लोग मुझे नेपोटिज्म के ताने भी मारने से बाज नहीं आते| रिद्धिमा कपूर ने अपने भाई रणबीर कपूर और बहने करीना और करिश्मा के बारे में बात करते हुए कहा कि इन सभी को फिल्म इंडस्ट्री में सक्सेस नेपोटिज्म की वजह से नहीं बल्कि उनके टैलेंट के दम पर मिली है| वह सभी सुपरस्टार है और जो भी काम कर रहे हैं उसमें वो माहीर है |

रिद्धिमा कपूर अपनी दोनों कजिन सिस्टर करिश्मा और करीना के साथ बेहद ही खास और स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करती हैं और वही रिधिमा कपूर भले ही फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं है परंतु वह खूबसूरती के मामले में अपनी दोनों बहनों से किसी भी मामले में कम नहीं है| रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती है| रिद्धिमा कपूर ने बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ शादी रचाई है और इस कपल की एक प्यारी सी बेटी भी है| रिद्धिमा कपूर एक जानी-मानी ज्वेलरी डिज़ाइनर है और वो एक सक्सेसफुल बिजनेस वूमेन के तौर पर जानी जाती है|

By Anisha