आज एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया से जुड़े सितारे अपनी फिल्मों और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी खबरों के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तमाम खबरों को लेकर भी अक्सर फैंस के बीच चर्चाओं का विषय बने रहते हैं| ऐसे में आज के अपनी इस पोस्ट में भी हम बॉलीवुड के एक ऐसे ही मजबूर और चर्चाओं में रहने वाले कपल के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो अपने रिलेशनशिप की खबरों की वजह से अक्सर सुर्खियों में नजर आते हैं, और अब तो इनकी शादी की खबरें भी जोरों शोरों से सामने आ रहे हैं|

बॉलीवुड के यह कपल कोई और नहीं बल्कि, एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट हैं, जिन्हें लेकर लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही है कि आने वाले दिनों में यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है| फैंस भी इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि फैंस के लिए भी यह शादी एक बेहद ही मोस्ट अवेटेड वेडिंग होने वाली है, जिसका फैन्स भी बेसब्री से इंतजार करते आए हैं| और अब तो मीडिया रिपोर्ट में भी इनकी शादी की खबरें नजर आने लगी है|

अभी हाल ही में सामने आई कुछ रिसेंट अपडेट्स पर नजर डालें तो, ऐसा बताया जा रहा है कि इनकी स्टार गेस्ट लिस्ट के साथ साथ हनीमून प्लांस भी डिसाइड हो चुके हैं| इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बारे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम बात करने जा रहे हैं|

दरअसल, ये तस्वीर अभिनेता रणवीर कपूर के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी के वेडिंग इनविटेशन कार्ड की एक तस्वीर है, जो इन दिनों ना केवल सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, बल्कि इसके साथ साथ फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद भी कर रहे हैं| साथ ही कई फैन्स ऋषि कपूर नीतू कपूर के इस वेडिंग इनविटेशन कार्ड की तस्वीर को देखने के बाद काफी इमोशनल होते हुए भी नजर आए हैं|

कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऐसा भी बताया जा रहा है कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई के चेंबूर स्थित आरके स्टूडियो में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं, जहां पर रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर ने नीतू कपूर के साथ शादी रचाई थी| बताते चलें, ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी साल 1980 में हुई थी, और उनकी शादी भी काफी खबरों और सुर्खियों में छाई हुई थी|

बात करें अगर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की, तो इन दोनों ने काफी वक्त पहले से ही एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था, लेकिन आखिरकार साल 2018 में सोनम कपूर की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में यह दोनों एक साथ नजर आए थे, और इसी के बाद इन दोनों के बीच का रिलेशनशिप कंफर्म हुआ था| इसके बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट किये जा चुके है, और इन दोनों को एक दूसरे के साथ घूमते फिरते और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी देखा गया है|

By Akash