बीती 24 दिसंबर की तारीख को हमारे हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है और ऐसे में अभिनेता को उनके जन्मदिन के खास मौके पर परिवार के तमाम सदस्यों के साथ-साथ उनके लाखों फैंस ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं| बात करें अगर असल जिंदगी की तो, अनिल कपूर कुल 3 बच्चों के पिता है जिनमें इनकी दो बेटियां सोनम कपूर और रिया कपूर सहित बेटे हर्षवर्धन कपूर शामिल है|

ऐसे में अनिल कपूर को उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी रिया कपूर ने बहुत खास तरीके से जन्मदिन की बधाइयां दी हैं| दरअसल रिया कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पिता अनिल कपूर के साथ एक इमोशनल तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं, और ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम किसी विषय पर बात करने जा रहे हैं…

बेटी रिया कपूर ने शेयर की इमोशनल तस्वीर

बात करें अगर रिया कपूर द्वारा की गई सोशल मीडिया पोस्ट की तो अपने पिता अनिल कपूर के जन्मदिन के मौके पर रिया कपूर ने अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर की है| यह तस्वीर में रिया कपूर अपने पिता अनिल से विदाई के दौरान गले लगती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें अनिल कपूर काफी अधिक भावुक नजर आ रहे हैं और तस्वीर में उनकी आंखें साफ तौर पर नम होती नजर आ रही हैं| वह उनकी बेटी रिया कपूर भी तस्वीर में अपनी आंखों को बंद किए हुए काफी इमोशनल नजर आ रही हैं|

रिया ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है-” मेरे सोल ट्विन को जन्मदिन मुबारक हो मैं आपको जितना बता सकती हूं असल में मैं आपसे उससे कहीं ज्यादा प्यार करती हूं| और आप हमेशा के लिए मेरे सबसे अच्छे दोस्त है”| आगे रिया ने अपनी साहस, नम्रता और गर्म जोशी होने के लिए अपने पिता अनिल कपूर को ही अपनी प्रेरणा बताया है और अपनी नजरों में उन्हें सबसे बेहतर पिता बताया है|

फैन्स भी हुए भावुक

बात करें अगर रिया कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीर की तो, इस तस्वीर ने ना केवल अनिल कपूर को बल्कि उनके तमाम फैंस को भी काफी भावुक कर दिया है| रिया कपूर की इस तस्वीर पर उनके साथ साथ अनिल कपूर के भी तमाम फैंस ने भी इमोशनल कमेंट किए हैं तो वहीं कुछ लोग अनिल कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी देते नजर आए हैं|

सोनम कपूर ने शेयर की बचपन की तस्वीर

वहीं अगर सोनम कपूर की बात करें तो, उन्होंने भी अपने पिता अनिल कपूर को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं| सोनम कपूर ने बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए अनिल कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं| और इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ऑप्शन में सोनम कपूर ने लिखा है-”जन्मदिन मुबारक हो पापा” अनिल कपूर को जन्मदिन के मौके पर दोनों बेटियों के अलावा उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर ने भी दिन की शुभकामनाएं दी हैं|

अनिल कपूर की बात करें तो असल जिंदगी में वह अपने सभी बच्चों के साथ काफी अच्छा बांड शेयर करते हैं और वह पिता के साथ साथ हमेशा एक अच्छे दोस्त की तरह भी अपने बच्चों के लिए मौजूद रहते हैं|

By Akash