आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन बन चुके रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी आज पूरे देश में एक सेलिब्रिटी के बराबर लोकप्रियता रखते हैं| मुकेश अंबानी की बात करें तो उन्हें और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को अक्सर ही अपने लग्जरी लाइफ़स्टाइल को लेकर चर्चाओं में देखा जाता है|मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ मुंबई में बने अपने बेहद शानदार और आलीशान घर एंटीलिया में रहते हैं, जिसे कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरे दुनिया के सबसे महंगे घरों में गिना जाता है|

इसके अलावा अगर कुछ खबरों की माने तो ऐसा बताया जाता है, के मुकेश अंबानी ने अपने घर पर लगभग 600 नौकरों को काम पर रखा है, और सभी के लिए अपने-अपने काम निर्देशित किए गए हैं|लेकिन अपनी आज की इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जो शायद आप को थोड़ा हैरान कर सकती है| दरअसल अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको यह जानकारी देने जा रहे हैं के आखिर मुकेश अंबानी अपने घर एंटीलिया पर काम करने वाले लोगों को आखिर कितनी सैलरी देते हैं|

एक वेबसाइट से प्राप्त हुई रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा बताया गया है मुकेश अंबानी अपने यहां पर काम करने वाले सभी लोगों को कम से कम भी 2 लाक रुपयों की सैलरी देते हैं| और इससे भी दिलचस्प बात यह है, मुकेश अंबानी के घर पर काम करने वाले नौकरों के बच्चे भी भारत में नहीं बल्कि अमेरिका में पढ़ते हैं, जिसे आप खुद ही उनकी लाइफस्टाइल का अंदाजा लगा सकते हैं|

सैलरी के अलावा मुकेश अंबानी अपने यहां काम करने वालों को कई अन्य सुख सुविधाएं भी देते हैं जिसमें शिक्षा भत्ता, जीवन बीमा रहने खाने जैसी सुविधाएं शामिल हैं| इसके अलावा मुकेश अंबानी अपने यहां खाना बनाने वाले कुक को 2 लाख सैलरी के अलावा कई बार कुछ अन्य पैसे भी देते हैं| ऐसा इसलिए क्योंकि मुकेश अंबानी को गुजराती खाने काफी पसंद है और उनका कुक उनकी पसंद और नापसंद का बखूबी ख्याल रखता है|

हालांकि हम आपकी जानकारी के लिए बता दें, मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पर नौकरी करने के लिए एक खास तरह की क्वालिफिकेशन की आवश्यकता होती है| और यहां पर काम करने वाले हर एक नौकर के लिए शुरुआती सैलरी लगभग 2 लाख रुपए प्रति महीना से शुरू होती है, जो कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री की सैलरी से भी अधिक है| पर इन्हें अपनी ड्यूटी को लेकर काफी सीरियस रहना होता है और क्योंकि मुकेश अंबानी एक बेहद ही अनुशासित स्वभाव वाले व्यक्ति हैं और ऐसे में वह काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करते हैं|

वही अगर असल जिंदगी की बात करें तो मुकेश अंबानी आज इतनी बड़ी संपत्ति हासिल करने के बावजूद बेहद ही सादा जीवन जीते हैं और अगर उनके दिन भर के फूड शेड्यूल की बात करें तो सबसे पहले सुबह में वह पपीते का जूस पीते हैं, इसके अलावा लंच में वह सुपर सलाद भी खाते हैं| इसके साथ ही अगर डिनर की बात करें तो मुकेश अंबानी रात में सिर्फ दाल और रोटी का सेवन करते हैं|

 

By Akash