बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान अपनी फिल्मों के अलावा अपने निजी जीवन को लेकर भी आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं और वही  बात करें सलमान खान की लव लाइफ की तो सलमान खान की जिंदगी में प्यार बनकर   बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से लेकर  कैटरीना कैफ तक आई लेकिन  किसी के साथ भी सलमान खान का रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया इसकी वजह सलमान खान के पिता सलीम खान ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है  और सलीम खान ने सलमान खान की मां सलमा खान को  सलमान  असफल प्यार का जिम्मेदार ठहराया है तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

आपको बता दें हाल ही में अपने माता-पिता के  साथ  सलमान खान बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर और कोरियोग्राफर फराह खान के शो  बन गया”मेरे बीच” में  गेस्ट बनकर पहुंचे थे और इस शो के दौरान  सलमान खान के पिता सलीम खान ने सलमान की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई  बातें शेयर की है और इस दौरान सलमान खान का पूरा परिवार  बेहद ही फनी मूड में नजर आया |

वही फराह खान से  शो में  बातचीत के दौरान  सलमान की मां सलमा खान ने  बताया कि,” सलमान खान के जिंदगी में जितनी भी गर्लफ्रेंड आई सभी के साथ सलमान का रिश्ता बेहद अच्छा था और तभी सलमान खान के पिता सलीम खान ने मजाकिया अंदाज में  यह कह दिया कि  सलमान का सबसे ज्यादा नुकसान तो उनकी मां ने ही किया है  |

यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं  और फिर सलीम खान ने आगे कहा कि सलमान खान सबसे ज्यादा नुकसान उनकी माँ ने इस वजह से किया है  क्योंकि सलमान  जब भी अपने लिए कोई भी गर्लफ्रेंड पसंद करते हैं तब वह उसमे अपनी माँ  ढूंढने लगते हैं और यही वजह है कि हर लड़की सलमान को छोड़कर चली जाती है”|

इसके बाद बेहद ही मजाकिया अंदाज में सलीम खान ने आगे कहा कि सलमान को उनकी मां के तरह शायद ही कोई गर्लफ्रेंड प्यार दे सकेगी और जब भी वह अपनी गर्लफ्रेंड में अपनी मां को ढूंढेगा  तो वो लड़की इन्हें छोड़कर भागेगी|गौरतलब है कि सलमान खान अपने माता-पिता के बहुत करीब है  और वो  अपने माता-पिता को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं और यही वजह है कि सलमान खान हमेशा से ही अपने माता-पिता के साथ एक ही घर में रहते हैं और वह दूसरे बड़े घर में  शिफ्ट नहीं होना चाहते|

बात करें सलमान खान के कुछ फेमस लवर अफेयर की तो सलमान खान की जिंदगी में सबसे पहले प्यार बनकर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री संगीता बिजलानी आई थी और इन दोनों ने काफी सालों तक एक दूसरे को डेट किया था और खबरों के मुताबिक कहा जाता है कि संगीता बिजलानी और सलमान खान की शादी का कार्ड तक  छप गया था लेकिन  फिर भी इन दोनों का रिश्ता टूट गया और दोनों की राहें अलग हो गई|

संगीता बिजलानी से रिश्ता टूटने के बाद सलमान खान की जिंदगी में पाकिस्तानी अभिनेत्री सोमा अली खान की एंट्री हुई और इन दोनों ने भी एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया  लेकिन कुछ समय के बाद  इन दोनों का भी रिश्ता टूट गया और दोनों का ब्रेकअप हो गया|

सोमा  अली खान के साथ  ब्रेकअप के बाद सलमान खान की जिंदगी में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय की एंट्री हुई और इन दोनों की प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे मशहूर प्रेम कहानियों में से एक मानी जाती है लेकिन इन दोनों का प्यार भी अधूरा रह गया  |

वही ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान का नाम  बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ भी जुड़ चुका है और इसके अलावा भी कई अभिनेत्रियों के साथ सलमान खान अपने लव अफेयर को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं|

बात करें सलमान खान के वर्क फ्रंट की  तो  सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं और इस फिल्म में सलमान खान के ऑपोजिट कैटरीना कैफ नजर आने वाली है|

 

By Anisha