भारत की बेहद मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इन दिनों एक टूर्नामेंट के चलते यूके पहुंच चुकी है| बता दे बीते दिनों सानिया मिर्जा अपने परिवार के साथ दुबई में थी अब जिसके बाद आप टूर्नामेंट के चलते तूने काफी वक्त तक यूके में रहना है| क्योंकि सानिया मिर्जा की शादी हो चुकी है ऐसे में उन्होंने यूके गवर्नमेंट से अपने बेटे इजहान मिर्जा मलिक और उनकी केयरटेकर को साथ लाने की अनुमति मांगी थी जिसकी उन्हें मंजूरी भी मिल चुकी है|

बता दे अपने बेटे और केयरटेकर के साथ सानिया मिर्जा टूर्नामेंट के सिलसिले में लंदन पहुंच चुकी हैं और कोरोना के खतरे को देखते हुए लगभग 10 दिनों के लिए सानिया को वहां क्वारंटीन में रहना है| बता दें सानिया मिर्ज़ा ही नही बल्कि उनके बेटे को भी उनसे अलग एक कमरे में क्वारंटाइन किया गया है जान के साथ सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा हैं|

सानिया मिर्जा की बात करें तो इन दिनों अपने टूर्नामेंट को लेकर वह काफी बिजी हैं जिस वजह से उनके बेटे इजहान को भी नियमों का पालन करना पड़ रहा है|  इजहान को 10 दिनों तक एक ही कमरे में रहना है और वह भी तब जब उनकी माँ भी उनके पास नही है और उनकी उम्र महज 2 साल है| इस दौरान सिर्फ 1 घंटे के लिए ही मौसी अनम के साथ इजहान को बाहर वाक पर जाने को दिया जाता है|

हालांकि सानिया की बहन अनम इजहान का काफी अच्छी तरह से ख्याल रख रही हैं और उनकी पढ़ाई से लेकर खेलकूद तक सभी सनम काफी अच्छे से कर रही है| बता दे इजहान इन क्वारंटाइन के दिनों में भी अपनी ऑनलाइन क्लास कर रहे हैं| हालाकि मां सानिया मिर्जा अपने बेटे को काफी याद कर रही हैं और बीते दिनों इनके शेयर की गई कुछ तस्वीरों को देखकर बखूबी इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है|

इजहान पढ़ाई के साथ साथ इन दिनों काफी मस्ती भी कर रहे हैं जिसे कुछ तस्वीरों में देखा जा सकता है जिनमें तरह तरह की ड्रेस पहने हुए जान कमरे में ही घूमते और फोटो खिंचवाते नजर आए हैं| बता दे अनम का हर रोज कोविड-19 चेकअप होता है और साथ ही उनके कमरे के दरवाजे तक पूरी सुरक्षा के साथ उन्हें खाना भी डिलीवर किया जाता है|

बता दे अनम मिर्जा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी शेयर किया है जो के एक व्लोग है| वीडियो में देखा जा सकता है के इजहान को कैसे अनम सम्भाल रही है| बताते चलें इन क्वारंटाइन के दिनों में अपनी मौसी को इजहान काफी तंग कर रहे हैं और मस्ती करते भी नजर आ रहे है| इसके अलावा अपने इस वीडियो के दौरान अनम जो कुछ भी कह रही हैं उसे इजहान उनके साथ साथ दोहराते हुए भी देखे जा रहे हैं| जानकारी के लिए बता दें सानिया मिर्जा ने बीते साल 2018 की 20 अक्टूबर की तारीख को अपने बेटे को जन्म दिया था जिनकी उम्र अब 2 साल हो गई है|

साथ ही बताते चलें सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शोएब मलिक संग शादी रचाई थी जो के पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं|

By Anisha